मायावती ने अपने जन्मदिन के मौके पर खुद की लिखी किताब का किया विमोचन

लखनऊ

 बसपा सुप्रीमों मायावती बुधवार से 69 साल की हो गईं। इस मौके पर उन्होंने लखनऊ के पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बात की। मायावती ने यहां आंबेडकर के नाम पर हो रही राजनीति पर प्रश्न उठाया। मायावती ने कहा कि उनके वोटरों को बाकी दलों से सावधान रहना होगा। उनके वोटर लोक लुभावन बातों पर वोट दे देते हैं। उनको इससे बचना चाहिए। वोटरों को देखना चाहिए कि किस पार्टी ने जमीनी स्तर पर उनके जीवन को बदलने का काम किया है।

ये भी पढ़ें :  लखनऊ में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, KIA सोनट से 473 बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद

इंडिया गठबंधन का नहीं है भविष्य
बसपा सुप्रीमों ने दो टूक लहजे में कहा कि भाजपा के विकल्प के रूप में बसपा एकलौती पार्टी है। इंडिया गठबंधन का यूपी सहित पूरे प्रदेश में कोई भविष्य नहीं है। यह सभी पार्टियां स्वार्थ के लिए एकत्रित हुई है जनता के लिए नहीं।

ये भी पढ़ें :  परिषदीय स्कूलों के बच्चों को मिलेगा दोहरा सुरक्षा कवच, अगस्त में दो बड़े टीकाकरण अभियान चलाएगी योगी सरकार

दिल्ली के चुनावों में उम्मीद
मायावती ने कहा कि दिल्ली के चुनाव में पार्टी शानदार प्रदर्शन करेगी। यदि चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष हुए तो यकीन मानिए कि परिणाम चौंकाने वाले होंगे।

किताब का विमोचन
इस मोके पर मायावती ने अपने द्वारा लिखी गई किताब का विमोचन किया। इस किताब में उनकी और बसपा की यात्रा की कहानी कही गई है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment