मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी इसरो के स्पैडेक्स मिशन की सफलता पर बधाई

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पैडेक्स मिशन के सफल होने पर इसरो के सभी वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत ने अंतरिक्ष जगत में पुनः इतिहास रचा है। अब भारत अंतरिक्ष में दो सैटेलाइटों को जोड़ने वाला विश्व का चौथा देश बन गया है। यह सभी के लिए गर्व और आनंद का विषय है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगी।

ये भी पढ़ें :  स्कूली बच्चों के लिये राष्ट्रीय मौसम विज्ञान ओलम्पियाड 14-15 दिसम्बर को

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment