कबीरधाम जिले के रिहायसी इलाके में नजर आया तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

कबीरधाम

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में आज सुबह एक रिहायसी इलाके में तेंदुआ घुस आया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है. तेदुए को आज लोहारा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत के रणवीरपुर में देखा गया है. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी तत्काल वन विभाग को दी, जिसके बाद वन अमला अलर्ट मोड पर है.

ये भी पढ़ें :  आरडीए व हाउसिंग बोर्ड की 9 कॉलोनियां नगर निगम को सौंपने की तैयारी, शासनादेश के तहत होगा हस्तांतरण

वन अमला लगातार तेंदुए पर नजर बनाए हुए हैं. इसके साथ ही विभागीय अधिकारी ग्रामीणों से तेंदुए से दूर और सतर्क रहने के साथ-साथ समूह में रहने की अपील कर रहे हैं. बच्चों और बुजुर्गों को अकेले ना निकलने की सलाह दी जा रही है.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment