मार्वल की नई सीरीज ‘डेयरडेविल: बॉर्न अगेन’ का ट्रेलर रिलीज

न्यूयॉर्क

मार्वल सिनमैटिक यूनिवर्स ने अपनी मच अवेटेड सीरीज 'डेयरडेविल: बॉर्न अगेन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसकी फैंस के बीच खूब चर्चा हो रही है। यह सीरीज 4 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। पहले 'डेयरडेविल: बॉर्न अगेन' का ट्रेलर 13 जनवरी को रिलीज होना था, लेकिन लॉस एंजेलिस के जंगलों में लगी आगे वाली घटना के कारण इसे पोस्टपोन कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें :  कॉमेडियन एक्टर अतुल परचुरे का निधन, लंबे समय से कैंसर से थे पीड़ित

डेयरडेविल बॉर्न अगेन में चार्ली कॉक्स एक बार फिर मैट मर्डॉक उर्फ डेयरडेविल के रूप में नजर आए हैं। चार्ली कॉक्स ने इससे पहले नेटफ्लिक्स की सीरीज 'डेयरडेविल' में यह रोल प्ले किया था। वहीं Vincent D’Onofrio विल्सन फिस्क के रोल में होंगे, जो असली मास्टरमाइंड हैं। इन दोनों स्टार्स के अलावा जॉन बर्नथल की भी सीरीज में वापसी हुई है। माना जा रहा है कि इनकी एंट्री से 'डेयरडेविल: बॉर्न अगेन' में नया ट्विस्ट आएगा।

ये भी पढ़ें :  उर्फी ने डिसोल्व करवाया चिन फिलर

'डेयरडेविल: बॉर्न अगेन' में जबरदस्त एक्शन और मार-धाड़ होगी, जिसकी झलक ट्रेलर में नजर आ रही है। ट्रेलर में डेयरडेविल बने चार्ली कॉक्स अपराधियों से खतरनाक मोड में लड़ते दिख रहे हैं। फैंस को ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है और अब उन्हें सीरीज की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।

ये भी पढ़ें :  रामानंद सागर के पोते लाएंगे श्रीमद्भागवतम् की भव्य कहानी, जारी हुआ पहला टीजर पोस्टर

'डेयरडेविल बॉर्न अगेन' की कास्ट

डेयरडेविल बॉर्न अगेन की कास्ट की बात करें, तो इसमें चार्ली कॉक्स के अलावा देबोरा, एल्डन हेनसन, निक्की जेम्स, मारग्रिटा लेविएवा, Genneya Walton, Arty Froushan, Clark Johnson, माइकल गंडोल्फिनी और जॉन बर्थनल जैसे स्टार्स शामिल हैं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment