अब 20 जनवरी से मंडी कर्मचारियों और आढ़तियों के द्वारा अगल-अलग समय पर लहसुन की नीलामी की जाएगी

इंदौर
इंदाैर मंडी में लहसुन की नीलामी का कार्य विगत एक साल से मंडी कर्मचारी कर रहे थे और आढ़तियों और कमीशन एजेंट के द्वारा होने वाली नीलामी पूरी तरह से बंद थी। अब न्यायालय के निर्देश के बाद मंडी में दोनों व्यवस्थाओं को शुरू किया जा रहा है। अब 20 जनवरी से मंडी कर्मचारियों और आढ़तियों के द्वारा अगल-अलग समय पर लहसुन की नीलामी की जाएगी। आढ़तियों की नीलामी दो घंटे ही होगी। यहां किसानों को अच्छे दाम नहीं मिलते है, तो वह सरकारी नीलामी में शामिल हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें :  मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर चंबल संभाग में इस बार बादल खूब बरसेंगे, औसत बारिश110 फीसदी तक

इंदौर मंडी में किसानों से गीले तथा सुखे लहसुन की खरीदी का कार्य किया जा रहा है। किसानों की सुविधा को देखते हुए लहसुन खरीदी के समय का निर्धारण किया गया है।
मंडी में आढ़तियां एवं कमीशन एजेंट द्वारा अधिसूचित कृषि उपज लहसुन (गीला तथा सूखा) का विपणन किया जाएगा।
मंडी सचिव नरेश परमार ने बताया कि मंडी समिति द्वारा नई लहसुन की आवक प्रारंभ होने से किसानों की सुविधा को देखते हुए समय निर्धारित किया गया है।

ये भी पढ़ें :  हाईकोर्ट ने PFI के लीगल एडवाइजर वासिद खान की जमानत की रद्द

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment