11 फरवरी से छत्तीसगढ़ में निकाय और पंचायत चुनाव के लिए मतदान

रायपुर

राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निगम, नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी। नगरीय निकाय चुनाव 11 फरवरी से होंगे जबकी 15 फरवरी को मतगणना की जाएगी। नगरीय निकाय एक चरण में होंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में चुनाव तीन चरणों में होंगे, ग्रामीण क्षेत्र में 17 फरवरी, 20 और 23 फरवरी को मतदान होगा।

ये भी पढ़ें :  रायपुर : महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

नगरीय निकाय चुनाव

नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 22 जनवरी से शुरू होगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 31 जनवरी है। मतदान 11 फरवरी को होगा, और मतगणना 15 फरवरी को की जाएगी।

पंचायत चुनाव

पंचायत चुनाव तीन चरणों में आयोजित होंगे। इसके लिए नामांकन 27 जनवरी से शुरू किया जाएगा। मतदान 17 फरवरी, 20 फरवरी, और 23 फरवरी को होगा।

ये भी पढ़ें :  तीन दिवसीय शिक्षा शिखर सम्मेलन का हुआ समापन, भारत-नेपाल शिक्षा शिखर सम्मेलन में सीएसवीटीयू भिलाई के कुलपति हुए शामिल

नई रायपुर स्थित कार्यालय में दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई है। इस दौरान आयोग ने चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली हैं, और आचार संहिता 20 जनवरी तक लागू हो गई है। चुनाव के कारण बोर्ड और प्री-बोर्ड परीक्षाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

मुख्यमंत्री, डीजीपी, और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने जिलों के कलेक्टर और एसपी की तैयारियों की समीक्षा की थी। आयोग ने सुरक्षित और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

ये भी पढ़ें :  जबलपुर क्रूज हादसे का नया वीडियो: डूबने से पहले बांटे गए लाइफ जैकेट्स

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment