मोहन सरकार मार्च के पहले सप्ताह में बजट प्रस्तुत कर सकती है

भोपाल
 मार्च के पहले सप्ताह में राज्य सरकार वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए विधानसभा में बजट प्रस्तुत कर सकती है। बजट सत्र ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के कारण फरवरी के अंतिम सप्ताह या फिर मार्च के प्रथम सप्ताह से प्रारंभ होगा।

इसकी तिथि मुख्यमंत्री मोहन यादव के जापान दौरे (27 जनवरी से एक फरवरी) से पहले निर्धारित कर दी जाएगी ताकि राज्यपाल मंगुभाई पटेल की अनुमति से विधानसभा सचिवालय अधिसूचना जारी कर सके।

ये भी पढ़ें :  हरदीप सिंह पुरी के नामांकन पर CM मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश को मिली दिवाली की सौगात

    संसदीय कार्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बजट सत्र की अवधि निर्धारित करने के लिए प्रस्ताव मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजा गया है।

    मुख्यमंत्री इसे विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर और संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से चर्चा के बाद अंतिम रूप देंगे।

    24 और 25 फरवरी को भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट है। इसमें 25 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय मंत्री भाग लेंगे।

ये भी पढ़ें :  आरक्षण और निर्वाचन: आज भी देश में इंसान को इंसान की नज़र से देखने वाले कम है

    सरकार का प्रदेश में निवेश आकर्षित करने के लिए यह पहला बड़ा कार्यक्रम है, इसलिए पूरा ध्यान इस पर ही केंद्रित है।

    इसे देखते हुए 25 फरवरी से पहले सत्र प्रारंभ होने की संभावना नहीं है।

    सूत्रों का कहना है कि समिट के बाद बहुत सारे निवेशक मुख्यमंत्री और मंत्रियों से अलग से मिलेंगे, इसलिए सत्र मार्च के पहले सप्ताह से प्रारंभ किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें :  पूजा भट्ट ने बॉबी देओल संग पुराने रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों नहीं चला प्यार

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment