मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वन्य जीव के हमले में मृत ग्रामीण के परिवार को सहायता राशि देने के निर्देश

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कटनी जिले के ग्राम सनकुई में वन्य जीव के हमले में स्थानीय नागरिक धनीराम कोल की मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शोकाकुल परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक की पत्नी को 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि दिलवाने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें :  इंदौर के लिए निकली एक यात्री बस सबसे व्यस्तम कोर्ट चौराहा के सर्कल से टकरा गई, बड़ी घटना होने से बची

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर जिला प्रशासन, कटनी द्वारा प्रभावित परिवार को सहायता राशि प्रदान की जा रही है।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment