Breaking
11 Nov 2026, Wed

करियर-कारोबार में सफलता दिलाता है सफेद पुखराज, जाने की राशि के लिए है शुभ

रत्न पहनने से सिर्फ उंगलियों की ही शोभ नहीं बढ़ती है बल्की इन्हें धारण करने से ग्रहों से जुड़ी समस्याओं का भी समाधान होता है. रत्न शास्त्र के अनुसार, रत्नों में ग्रहों के अशुभ प्रभाव को कम करने की ताकत होती है. वैसे को कुल 84 प्रकार के रत्न होते हैं, जिसमे से एक सफेद पुखराज भी होता है. इस रत्न का संबंध धन के दाता शुक्र ग्रह से माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार, इस रत्न को धारण करने से सुख-समृद्धि के साथ संतान सुख की प्राप्ति भी होती है, लेकिन यह रत्न कुछ ही राशि के जातकों को धारण करना चाहिए.

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 29 अप्रैल को संभावित: 10वीं-12वीं छात्रों का इंतज़ार खत्म होने की कगार पर

इन राशि वालों के लिए शुभ होता है सफेद पुखराज
सफेद पुखराज कुछ ही राशि वालों को शुभ फलदायी होता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की कुंडली में शुक्र ग्रह उच्च स्थान पर विराजमान होता है, वहीं लोग सफेद पुखराज रत्न धारण कर सकते हैं. वृषभ और तुला राशि के जातकों के लिए सफेद पुखराज शुभ माना जाता है. इसके अलावा मेष, वृश्चिक और कर्क राशि के जातक भी सफेद पुखराज को धारण कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें :  जहां लगती थी जन-अदालत, वहां पहुंचा विष्णु का सुशासन : पुजारी कांकेर में पहली बार लगा जनसमस्या महाशिविर

पुखराज धारण करने के लाभ
रत्न शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के विवाह में देरी या दिक्कत आ रही हो, तो उन लोगों को सफेद पुखराज जरूर धारण करना चाहिए. इसके अलावा सफेद पुखराज पहनने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आता है.

कब और कैसे करें धारण?
रत्न शास्त्र के अनुसार, सफेद पुखराज को सोने की धातु के साथ धारण करना शुभ फलदायी होता है. सफेद पुखराज को शुक्र के नक्षत्र या शुक्रवार की सुबह धारण कर सकते हैं. धारण करने से पहले इसे दूध, गंगा जल से शुद्ध कर लें. साथ ही शुक्र देव के बीज मंत्र का 108 बार जाप करने के बाद सफेद पुखराज धारण कर लें.

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *