डोनाल्ड ट्रंप अवैध प्रवासियों के मुद्दे को लेकर काफी सख्त, भारत समेत दुनिया के कई देशों में हलचल बढ़ी

वाशिंगटन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अवैध प्रवासियों के मुद्दे को लेकर काफी सख्त हैं और इससे भारत समेत दुनिया के कई देशों में हलचल बढ़ गई है। इमिग्रेशन नियमों में हुए बदलावों के बीच अमेरिका में रहने वाले भारतीय समुदाय भी चिंतित है। इस बीच अमेरिका के एक एयरपोर्ट से भारतीयों को एंट्री न देने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक अमेरिका में रहने वाले एक शख्स के भारतीय माता-पिता को वापसी टिकट न होने की वजह से अंदर जाने से मना कर दिया गया।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग में विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ,स्वास्थ्य विभाग में 5 हजार से ज्यादा पदों पर पीएससी और व्यापम के जरिए होगी भर्ती : श्याम बिहारी जायसवाल

मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में अपने बच्चों से मिलने गए इंडियन पैरेंट्स नेवार्क हवाई अड्डे पर एंट्री नहीं दी गई। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस दंपति के पास B-1/B-2 विजिटर था और उन्होंने इस आधार पर पांच महीने तक रहने का प्लैन बनाया था। हालांकि एयरपोर्ट पर आव्रजन अधिकारियों ने उन्हें बताया कि नए नियमों के तहत अब उन्हें यहां ठहरने के लिए वापसी टिकट दिखाना अनिवार्य है।

ये भी पढ़ें :  पीएम मोदी के बयान की सराहना करते हुए चीन ने कहा कि ड्रैगन और हाथी के बीच बैले नृत्य एकमात्र विकल्प

एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने कथित तौर पर सभी दलीलों और स्पष्टीकरणों को खारिज करते हुए माता-पिता को हवाई अड्डे से सीधे भारत वापस भेज दिया। इस तरह के नियमों की आधिकारिक घोषणा ना होने की वजह से लोगों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment