Breaking
13 Nov 2026, Fri

पाकिस्तान में बड़ा सड़क हादसा: नदी में गिरी यात्रियों से भरी वैन, 11 की मौत और 3 घायल

गिलगित

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के गिलगित-बाल्टिस्तान में गुरुवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ. गिलगित से हुंदूर गांव जा रही यात्रियों से भरी एक वैन नोह ब्रिज के पास यासीन नदी में जा गिरी. इस हादसे में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन यात्री घायल हुए हैं. बचाव दल ने अब तक 11 शव और तीन घायल लोगों को पानी से बाहर निकाला है. आशंका है कि वैन में कुछ और लोग भी सवार हो सकते थे, इसलिए उनकी तलाश जारी है। 

पाकिस्तान के Geo News की रिपोर्ट के मुताबिक, वैन गिलगित से ऊपरी यासीन घाटी के हुंदूर गांव जा रही थी. इसी दौरान गुरुवार रात नोह ब्रिज के पास वाहन नदी में गिर गया. हादसे की जानकारी मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा और लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू किया. शुरुआत में बचाव अधिकारियों ने पांच लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की जानकारी दी थी. लेकिन जैसे-जैसे नदी से और शव बरामद हुए, मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई. तीन घायल यात्रियों को इलाज के लिए गाहकुच के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गाहकुच, गिजर जिले का मुख्यालय है। 

ये भी पढ़ें :  रूस में दहशत: एक घंटे में 5 बार कांपी धरती, 7.4 तीव्रता के झटके के बाद सुनामी अलर्ट

अंधेरे के कारण बचाव अभियान में परेशानी
हादसे के बाद नदी में लापता लोगों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है. हालांकि, रात का अंधेरा बचाव दल के लिए बड़ी परेशानी रहा. अधिकारियों ने बताया कि तलाशी अभियान में मदद के लिए गिलगित से एक खास जल बचाव टीम भी बुलाई गई है. फिलहाल यह साफ नहीं है कि वैन में कुल कितने लोग सवार थे. इसी वजह से बचाव दल नदी में और लोगों की तलाश कर रहा है। 

ये भी पढ़ें :  प्रकृति से प्रेम, संस्कृति का सम्मान और मित्रता का महत्व प्रतिपादित करते है भगवान श्रीकृष्ण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

कुछ दिन पहले भी हुआ था हादसा
गिलगित-बाल्टिस्तान में यह हादसा ऐसे समय हुआ है, जब कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान में एक और बड़ा सड़क हादसा हुआ था. 7 नवंबर को हुंजा से रावलपिंडी जा रही एक यात्री बस हजारा मोटरवे पर हवेलियन इंटरचेंज के पास ट्रेलर से टकरा गई थी. इस हादसे में आठ लोगों की मौत हुई थी, जबकि 30 लोग घायल हुए थे. नेशनल हाईवे और मोटरवे पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की थी. पहाड़ी इलाकों में सड़क हादसों का इतिहास भी काफी दर्दनाक रहा है. साल 2018 में होपर घाटी के पास एक यात्री वैन गहरी खाई में गिर गई थी. इस हादसे में सात लोगों की मौत हुई थी। 

ये भी पढ़ें :  रूस के साथ युद्ध में यूक्रेन दाग रहा भारतीय तोप के गोले, गोला-बारूद की भारी कमी

वहीं, मई 2024 में रावलपिंडी से गिलगित-बाल्टिस्तान जा रही एक बस दियामेर जिले में पहाड़ी सड़क से नीचे खाई में गिर गई थी. इसमें कम से कम 20 लोगों की मौत हुई थी और 21 अन्य घायल हुए थे। 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *