जगदलपुर में मुआवजे सहित विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ का प्रदर्शन गुरुवार को प्रशासन के आश्वासन के बाद स्थगित हो गया. मां दंतेश्वरी मंदिर के सामने किसान संघ की स्थानीय इकाई ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन शुरू किया था.
किसानों के आंदोलन को देखते हुए प्रशासन ने संघ के पदाधिकारियों को बातचीत के लिए आमंत्रित किया. रैली की अनुमति को लेकर शुरुआत में कुछ देर गहमागहमी भी हुई, लेकिन अधिकारियों की समझाइश के बाद किसान चर्चा के लिए तैयार हुए. इसके बाद किसान प्रतिनिधि कलेक्टर कार्यालय के आस्था हॉल पहुंचे. यहां कलेक्टर और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किसान संघ के प्रतिनिधियों की करीब पांच घंटे तक मैराथन बैठक चली. बैठक में किसानों ने मुआवजे और अपनी अन्य समस्याओं को प्रमुखता से अधिकारियों के सामने रखा. प्रशासन ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए उनके निराकरण के लिए समयबद्ध कार्रवाई का भरोसा दिया.
अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसान संघ ने फिलहाल अपना आंदोलन स्थगित करने का फैसला लिया. हालांकि आंदोलन स्थगित होने के बाद अब किसानों की नजर प्रशासन की ओर से किए गए वादों पर रहेगी. सवाल यह है कि जिन मांगों को पूरा करने का भरोसा दिया गया है, उन पर तय समयसीमा में कितना अमल हो पाता है.
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com