Breaking
13 Nov 2026, Fri

करीना कपूर के पेंडेंट विवाद में हिंदू संगठन की एंट्री, अभिनेत्री के समर्थन में आया संगठन

भोपाल
 बॉलीवुड अभिनेत्री और सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर ने दिवाली के दिन भोपाल की बेगम का पेंडेंट पहना था। इसे लेकर विवाद छिड़ गया है। कांग्रेस के मुस्लिम नेता ने करीना कपूर को इसे लेकर नोटिस भेजा था। साथ ही पेंडेंट वाली तस्वीर को सोशल मीडिया से डिलीट करने की मांग की थी। अब हिंदू संगठन के लोग करीना कपूर के समर्थन में उतर आए हैं।

उन्हें माफी मांगने की जरूरत नहीं
कांग्रेस नेता ने उस पेंडेंट वाली तस्वीर को लेकर माफी की मांग की थी। अब भोपाल हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने पेंडेंट विवाद के बीच करीना कपूर का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि अभिनेत्री को किसी से माफी मांगने की जरूरत नहीं है और पेंडेंट पहनना स्वाभाविक है, क्योंकि यह गले में पहनने के लिए है।

ये भी पढ़ें :  प्रदेश स्तरीय सड़क सुरक्षा सेमिनार 15 अक्टूबर को, मुख्यमंत्री डॉ. यादव होंगे शामिल

पवित्र स्थल पर पहना पेंडेंट
उन्होंने यह भी कहा कि हिंदू उत्सव समिति और संस्कृति बचाओ मंच उनके साथ खड़े हैं। चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि करीना कपूर ने पेंडेंट गले में और हृदय के पास पहना है। जब कोई भी व्यक्ति कमर के ऊपर के भाग में कुछ पहनता है, तो वह शरीर के लिए पवित्र माना जाता है। पेंडेंट को जब हृदय के पास पहनते हैं, तो पूरे दिन आपके आस-पास सकारात्मकता बनी रहती है और अगर उसमें आयतें भी लिखी हैं, तो मुझे नहीं लगता है कि उन्होंने इसे अपवित्र स्थल पर पहना होगा।

पेंडेंट गले में पहनने के लिए बना
हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष ने कहा कि पेंडेंट गले में पहनने के लिए बना है, न कि कहीं सजाने के लिए। हो सकता है कि शादी से पहले करीना ने अपने पति सैफ अली खान से कहा होगा कि शादी के बाद हम दोनों अपने-अपने धर्म को मानेंगे। इसी के साथ ही, वह भोपाल रियासत की बहू भी हैं, तो स्वाभाविक है कि पुरखों से चली आ रही चीज को वे पहनेंगी और इसे पहनने के लिए उन्हें दीपावली का अवसर सही लगा होगा, तो मुझे नहीं लगता है कि उन्होंने कुछ गलत किया है।

ये भी पढ़ें :  52 सीसीटीवी कैमरो से गैस राहत के 6 अस्पतालों में सुरक्षा होगी

दिवाली पर पहना इसलिए विरोध
इसके साथ ही हिंदू संगठन ने कहा कि पेंडेंट को लेकर विरोध की कोई वजह नहीं है। करीना कपूर सनातनी हैं। उन्होंने इसे दिवाली पर पहना है। इसलिए उनका विरोध हो रहा है। मैं भी पेंडेंट पहनता हूं और उस पर भगवान की तस्वीर है।

ये भी पढ़ें :  मध्यप्रदेश सरकार 12 मार्च को वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट प्रस्तुत करेगी, जो 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक का होगा

कांग्रेस नेता ने भेजा है नोटिस
कांग्रेस नेता अब्बास हफीज ने करीना कपूर को नोटिस भेजा है। उन्होंने कहा था कि पेंडेंट पर कुरान की आयत लिखी हुई है। भोपाल की बेगम ने उसे इबादत के लिए बनवाया था। वह फैशन के लिए नहीं है। इससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्हें पेंडेंट के लिए माफी मांगनी चाहिए।

करीना कपूर तक कैसे पहुंचा पेंडेंट
दिवाली पर करीना कपूर ने जो पेंडेंट पहना है, वो भोपाल रियासत की बेगम की है। अभी भोपाल रियासत के नवाब सैफ अली खान हैं। उन्हें ये गहने विरासत में मिली है। करीना कपूर सैफ अली खान की पत्नी हैं। ऐसे में उन गहनों का अधिकार उनके पास भी है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *