Breaking
13 Nov 2026, Fri

महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए क्रिकेटर सुरेश रैना, 2 घंटे किया शिव मंत्रों का जाप

उज्जैन 

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार खिलाड़ी सुरेश रैना शुक्रवार सुबह धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन किए। 13 नवंबर की सुबह आयोजित भस्म आरती में शामिल होकर उन्होंने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ भाई और भतीजा भी मौजूद रहे। भस्म आरती और गर्भगृह में पूजा-अर्चना के बाद रैना ने अपने आध्यात्मिक अनुभव को बेहद दिव्य बताया।

भाई और भतीजे के साथ किए बाबा महाकाल के दर्शन
पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना शुक्रवार तड़के महाकाल मंदिर पहुंचे और भस्म आरती में शामिल हुए। उन्होंने पूरी श्रद्धा के साथ बाबा महाकाल की आराधना की। इस दौरान मंदिर की धार्मिक परंपराओं के अनुसार आयोजित पूजा-अर्चना में शामिल होकर भगवान का आशीर्वाद लिया। रैना के साथ उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। भस्म आरती के दौरान मंदिर का आध्यात्मिक वातावरण और भगवान महाकाल की भक्ति में डूबे श्रद्धालुओं का उत्साह देखने को मिला।

ये भी पढ़ें :  महाकाल को बंधी राखी, सवा लाख लड्डुओं का भोग; 4 दिन में तैयार हुई खास प्रसादी

बोले- भस्म आरती और पूजा का अनुभव बेहद दिव्य
दर्शन के बाद सुरेश रैना ने कहा कि बाबा महाकाल के दर्शन करके उन्हें बहुत अच्छा लगा। भस्म आरती में शामिल होना और गर्भगृह में पूजा-अर्चना करना बेहद दिव्य अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि यहां आकर एक अलग तरह की ऊर्जा महसूस हुई। भगवान महाकाल के दरबार में बिताए गए इन पलों को उन्होंने विशेष बताया।

ये भी पढ़ें :  महाकाल की शाही सवारी: 10 ड्रोन से फूल बरसेंगे, 70 भजन मंडलियां और जनजातीय नृत्य से गूंजेगा उज्जैन

मंदिर की व्यवस्थाओं और कर्मचारियों की सराहना की
सुरेश रैना ने महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की भी तारीफ की। उन्होंने बताया कि रात करीब 12:30 बजे से ही मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगना शुरू हो गई थीं। इतनी बड़ी संख्या में भक्तों के आने के बावजूद व्यवस्था संभालने में जुटे कर्मचारियों के प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि महाकाल की सेवा में लगे सभी लोग एकजुट होकर समर्पण के साथ काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में भगवान महाकाल के शीश मिट्टी के कलशों से शीतल जलधारा प्रवाहित करने की शुरुआत

मंदिर समिति ने पारंपरिक तरीके से किया स्वागत
दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक आशीष फलवड़िया ने सुरेश रैना का पारंपरिक स्वागत और सत्कार किया। इस दौरान मंदिर समिति की ओर से उन्हें सम्मानित भी किया गया। पूर्व क्रिकेटर ने मंदिर की व्यवस्थाओं और सेवा में लगे कर्मचारियों की सराहना करते हुए अपने उज्जैन प्रवास को यादगार बताया।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *