Breaking
13 Nov 2026, Fri

2032 से 2035 तक ICC का पूरा शेड्यूल तैयार, चार साल में होंगे 6 बड़े टूर्नामेंट

नई दिल्ली
 आईसीसी ने साल 2032 से 2035 तक का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस दौरान 4 साल में आईसीसी के 6 टूर्नामेंट खेले जाएंगे। इसकी शुरुआत 2032 में टी20 वर्ल्ड कप से होगी। वहीं, 2035 में वनडे वर्ल्ड कप के साथ शेड्यूल खत्म हो रहा है। फिलहाल आईसीसी ने संभावित कैलेंडर जारी किया है और फाइनल कैलेंडर बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 2032 से 2035 तक के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट का शेड्यूल तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत सदस्य देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज के आयोजन और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के कार्यक्रम को व्यवस्थित करने की तैयारी है।

इस बार के कैलेंडर में एक खास बात यह है कि 2033 में आईसीसी के दो बड़े टूर्नामेंट खेले जाएंगे। वहीं, 2035 में भी दो बड़े आयोजन होंगे। आईसीसी का प्लान मौजूदा चक्र की तरह अगले चक्र में भी हर साल कम से कम एक बड़ा ग्लोबल टूर्नामेंट आयोजित करने की है। इस चार साल के साइकल में कुल 6 आईसीसी इवेंट होंगे।

ये भी पढ़ें :  भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत हुए शामिल, कहा, राज्यों में प्रतिस्पर्धा का माहौल

2033 में चैंपियंस ट्रॉफी, फॉर्मेट पर सस्पेंस
2033 में चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन अक्टूबर में प्रस्तावित है। हालांकि, आईसीसी ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि टूर्नामेंट किस फॉर्मेट में खेला जाएगा। मौजूदा प्लान में आठ टीमों की चैंपियंस ट्रॉफी शामिल है। इसकी मेजबानी को लेकर भी कोई फैसला नहीं हुआ है। 2033 में होने वाला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल जून में प्रस्तावित है। इंग्लैंड इस समय अपने घरेलू क्रिकेट सीजन में व्यस्त रहता है। ऐसे में ब्रिटेन को इस फाइनल के संभावित मेजबान के तौर पर देखा जा सकता है, लेकिन आईसीसी ने इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

ये भी पढ़ें :  भारत ही जीतेगा वर्ल्ड कप– NZ फाइनल से पहले डिविलियर्स की बड़ी भविष्यवाणी

2034 में जुलाई में टी-20 वर्ल्ड कप
2034 में टी-20 वर्ल्ड कप के लिए जुलाई का समय प्रस्तावित किया गया है। यह भी दिलचस्प है कि इंग्लैंड में जुलाई क्रिकेट के लिहाज से व्यस्त महीना होता है। हालांकि, टूर्नामेंट के वेन्यू को लेकर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। 2035 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल और वनडे वर्ल्ड कप आयोजित किया जाएगा। इन दोनों टूर्नामेंट के लिए अभी तक कोई समय तय नहीं किया गया है।

टेस्ट चैंपियनशिप के 2 साइकल पर भी चर्चा
बाली में आईसीसी की मीटिंग जारी हैं। इस दौरान 2027-29 और 2029-31 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकल के मुकाबलों को भी मंजूरी दी जानी है। इंग्लैंड को 2027, 2029 और 2031 के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की मेजबानी पहले ही मिल चुकी है। इसके अलावा आईसीसी बोर्ड फ्रेंचाइजी लीग रिव्यू ग्रुप की सिफारिशों पर भी विचार करेगा। इस ग्रुप का नेतृत्व बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के तमीम इकबाल कर रहे हैं। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया भी इसके सदस्य हैं। दुनिया भर में बढ़ती फ्रेंचाइजी लीग की संख्या को देखते हुए आईसीसी इनके लिए अपने नियमों और मंजूरी देने की प्रक्रिया की समीक्षा करना चाहता है।

ये भी पढ़ें :  कैच छोड़ने पर जायसवाल के प्रति अपनी प्रतिक्रिया के लिए कप्तान रोहित आलोचनाओं के घेरे में

रेवेन्यू बंटवारे पर भी होगी चर्चा
बैठक में मौजूदा चक्र के लिए रेवेन्यू डिस्ट्रीब्यूशन को भी मंजूरी मिलने की उम्मीद है। करीब 650 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 6500 लाख डॉलर) सदस्य देशों के बीच बांटे जाने हैं। इसका बंटवारा मौजूदा रेवेन्यू शेयरिंग फॉर्मूले के आधार पर किया जा सकता है।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *