Breaking
13 Nov 2026, Fri

यूपी में बम धमकी के पीछे 22 लाख फर्जी Gmail ID का नेटवर्क, पाकिस्तान-बांग्लादेश तक बेची गईं

लखनऊ
उत्तर प्रदेश के स्कूलों और धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकियों के पीछे फर्जी जीमेल आइडी के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की भूमिका की पड़ताल में बड़ा खुलासा हुआ है। कानपुर से गिरफ्तार अंकित शंखवार ने पांच लाख नहीं, बल्कि करीब 22 लाख जीमेल आइडी पाकिस्तान और बांग्लादेश में बैठे लोगों को बेची थीं।

एटीएस की पूछताछ में सामने आए इस बड़े आंकड़े के बाद अब जांच का दायरा भी बढ़ गया है। एजेंसी को आशंका है कि अंकित के जरिए विदेशी खरीदारों तक पहुंचाई गईं इन्हीं ई-मेल आइडी में से कुछ का इस्तेमाल अयोध्या, काशी और मथुरा को बम धमाकों की धमकी भेजने में हुआ है।

ये भी पढ़ें :  बाबा धाम जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप को ट्रेलर ने मारी टक्कर, चार की दर्दनाक मौत

एटीएस ने करीब 22 लाख जीमेल आइडी ब्लाक कराने के लिए गूगल को ई-मेल भेजा है। कंपनी से इन खातों को तत्काल बंद करने का अनुरोध किया गया है, जिससे उनका आगे दुरुपयोग न हो सके। शुरुआती जांच में अंकित के लैपटाप से करीब पांच लाख ई-मेल आइडी का डाटा मिलने की जानकारी सामने आई थी, लेकिन पूछताछ और डिजिटल साक्ष्यों की पड़ताल में उसके नेटवर्क से बेची गई आइडी की संख्या करीब 22 लाख तक पहुंच गई।

जांच में पता चला है कि अंकित खुद भी बड़ी संख्या में ई-मेल आइडी तैयार करता था और कुछ अन्य स्रोतों से जुटाकर विदेशी खरीदारों को बेचता था। आइडी के साथ पासवर्ड और रिकवरी संबंधी जानकारियां भी उपलब्ध कराई जाती थीं। टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन से जुड़ी प्रक्रिया में बदलाव के पहलू की भी जांच की जा रही है। एटीएस यह पता लगा रही है कि पाकिस्तान और बांग्लादेश में बैठे खरीदारों ने इन आइडी को आगे किन लोगों तक पहुंचाया और इनके बदले भुगतान किस माध्यम से किया गया।

ये भी पढ़ें :  फरवरी 2025 तक भारत में 56.75 लाख ईवी दर्ज, इलेक्ट्रिक क्रांति ने पकड़ी रफ्तार

फिलहाल पूछताछ में पाकिस्तान, बांग्लादेश, तुर्किये, मिस्र और अन्य देशों के लोगों व समूहों से संपर्क भी सामने आया है।एटीएस चार नवंबर को अयोध्या और वाराणसी में सरकारी संस्थानों तथा स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल मिले थे। इनमें अयोध्या, काशी और मथुरा के धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने की चेतावनी भी दी गई थी।

ये भी पढ़ें :  कुवैत से बड़ी चूक: दोस्त देश के तीन F-15E लड़ाकू विमान गिराए, अमेरिका ने दिया ये बयान

एटीएस अब इन संदेशों में इस्तेमाल ई-मेल आइडी का अंकित के नेटवर्क से मिले डाटा के साथ मिलान कर रही है। एजेंसी यह भी पता लगा रही है कि धमकी भेजने के लिए इस्तेमाल खातों को किस देश से संचालित किया गया और इनके पीछे कौन से हैंडलर सक्रिय थे।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *