Breaking
13 Nov 2026, Fri

संभल में बुलडोजर एक्शन तेज, छह अवैध कॉलोनियों पर चला जेसीबी; निर्माणाधीन मस्जिद भी ध्वस्त

बहजोई
संभल में बुलडोजर का ऐक्शन जारी है। गुरूवार को जिला प्रशासन और जिला पंचायत की संयुक्त टीम ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अपना अभियान एक बार फिर तेज कर दिया है। गुरुवार को टीम ने बहजोई क्षेत्र में बिना नक्शा पास कराए काटी जा रही छह अवैध कॉलोनियों पर जेसीबी चलाकर ध्वस्तीकरण की बड़ी कार्रवाई की। प्रशासन के इस सख्त एक्शन से अवैध रूप से प्लॉटिंग करने वाले कारोबारियों में दिनभर खलबली मची रही। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि गुरुवार को संभल रोड स्थित गांव बेहटा जयसिंह के रकबे में बन रही तीन अवैध कॉलोनियों को चिह्नित कर वहां जेसीबी से निर्माण ध्वस्त कराए गए।

नक्शा पास नहीं,जारी रहेगा अभियान
इसके अलावा, गांव फतेहपुर शरीफनगर के रकबे में दो और गांव आनंदपुर में विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी के खिलाफ भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। टीम ने मौके पर बनाए गए सभी अस्थाई निर्माण और नींव को ढहा दिया। अपर मुख्य अधिकारी ने बताया कि जिला पंचायत से लेआउट (नक्शा) पास कराए बिना और जरूरी अनुमति लिए बगैर ही इन कॉलोनियों को अवैध रूप से विकसित किया जा रहा था। ऐसी कॉलोनियों को चिह्नित कर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। टीम ने टिकटा रोड पर कई दिनों तक कार्रवाई करते हुए अवैध कॉलोनियों की नींव और अस्थायी निर्माण ध्वस्त कराए थे।

ये भी पढ़ें :  भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस को सबको साथ लेकर चलना होगा: ओवैसी

मस्जिद के निर्माणाधीन हिस्से पर चला बुलडोजर
वहीं ऐंचौड़ा कम्बोह क्षेत्र के गांव कुतुबपुर सकता में गुरुवार को प्रशासन ने भारी पुलिस बल के साथ मस्जिद के निर्माणाधीन हिस्से को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। करीब 130 वर्ग मीटर जमीन पर कराए जा रहे निर्माण को हटाने के लिए दो बुलडोजर लगाए गए। इस दौरान मस्जिद के मुख्य गेट, दो शौचालय, कोठरी, हॉल, दीवारें और वजू स्थल को ध्वस्त कर किया गया। प्रशासन ने वक्फ बोर्ड से नए निर्माण की अनुमति नहीं मिलने और नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर यह कार्रवाई की। प्रशासनिक अभिलेखों के मुताबिक गांव कुतुबपुर सकता में गाटा संख्या 57क का कुल रकबा 3.637 हेक्टेयर है। इसी जमीन के आंशिक हिस्से में करीब 130 वर्ग मीटर पर मस्जिद का नया निर्माण कराया जा रहा था।

ये भी पढ़ें :  यूपी भाजपा की नई प्रदेश इकाई घोषित, 64 सदस्यीय टीम में जातीय संतुलन पर जोर

बिना अनुमति चल रहा था निर्माण कार्य
संबंधित जमीन वक्फ संख्या-81 में दर्ज है। मस्जिद करीम के नाम से वक्फ संपत्ति के रूप में दर्ज बताई गई है। तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक जमीन वक्फ बोर्ड में दर्ज होने के कारण नए निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड से अनुमति लेना जरूरी था। एसडीएम ने बताया कि 28 अक्टूबर 2026 को वक्फ संख्या-81, मस्जिद करीम के मुतवल्ली मोहम्मद इरशाद पुत्र सत्तार अहमद की ओर से प्रार्थना पत्र दिया गया था। फुरकान, नफीस अहमद और आसिफ को दो नवंबर को एसडीएम कोर्ट में अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया था।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *