Breaking
13 Nov 2026, Fri

दीपावली पर योगी सरकार की परिवहन व्यवस्था ने बनाया नया रिकॉर्ड, छह दिन में एक करोड़ से अधिक यात्रियों ने किया सफर

दीपावली पर योगी सरकार की परिवहन व्यवस्था ने बनाया नया रिकॉर्ड, छह दिन में एक करोड़ से अधिक यात्रियों ने किया सफर

छठ पर्व पर भी यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त बसों की सुविधा, 13 से 17 नवंबर तक बढ़ाया जाएगा बसों का संचालन

दिल्ली से पूर्वांचल और लखनऊ-कानपुर के लिए विशेष व्यवस्था, सुरक्षित सफर पर जोर

चालक-परिचालकों को मिलेगा 400 रुपये प्रतिदिन प्रोत्साहन राशि, अनफिट बसों के संचालन पर रहेगी रोक

लखनऊ, 
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की बेहतर परिवहन व्यवस्था ने दीपावली पर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों से छह दिनों में एक करोड़ से अधिक यात्रियों ने सफर किया। इस पर्व पर यात्रियों की यह संख्या गत वर्षों की तुलना में सर्वाधिक है। त्योहार के दौरान यात्रियों को सुरक्षित और सुगम आवागमन उपलब्ध कराने के लिए निगम की ओर से व्यापक स्तर पर बसों का संचालन किया गया। 

ये भी पढ़ें :  लालू-केजरीवाल के बाद अगला नंबर किसका? रडार पर ममता, 3 मुख्यमंत्री जा चुके हैं जेल

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि छह नवंबर से 11 नवंबर तक प्रतिदिन लाखों यात्रियों ने निगम की बसों से यात्रा की। यह आंकड़ा त्योहारों पर प्रदेश की मजबूत सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था और यात्रियों के बढ़ते भरोसे को दर्शाता है।

छठ पर भी यात्रियों को मिलेगी बेहतर परिवहन सुविधा

दीपावली के बाद अब छठ पर्व पर घर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए योगी सरकार ने विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। परिवहन मंत्री ने 13 से 17 नवंबर तक अधिक से अधिक बसों का संचालन करने के निर्देश दिए हैं। खासतौर पर दिल्ली और अन्य महानगरों से पूर्वी उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों के लिए अतिरिक्त बसें उपलब्ध कराई जाएंगी। लखनऊ और कानपुर से भी अतिरिक्त सेवाएं संचालित होंगी। पूर्वांचल के विभिन्न क्षेत्रों से दिल्ली, गाजियाबाद और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए यात्रियों की संख्या बढ़ने पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जाएगी।

ये भी पढ़ें :  कार्यकर्ताओं की मेहनत, लगन और प्लानिंग से रचा सदस्यता का नया इतिहास -विष्णुदत्त शर्मा

सुरक्षा, स्वच्छता और यात्री सुविधाओं पर विशेष जोर

परिवहन मंत्री ने निगम की बसों को शत-प्रतिशत ऑनरोड रखने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, किसी भी स्थिति में अनफिट बसों का संचालन नहीं किया जाएगा। बसों की मरम्मत, स्पेयर पार्ट्स की उपलब्धता और तकनीकी जांच सुनिश्चित करने को कहा गया है। इसके साथ ही चालकों और परिचालकों का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट कराया जाएगा। बस स्टेशनों और बसों में साफ-सफाई, पेयजल, बैठने की व्यवस्था, डिजिटल समय सारिणी और सहायता केंद्र उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी रोस्टर के अनुसार लगाई जाएगी, ताकि यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो।

ये भी पढ़ें :  गोरखपुर में यातायात सुगमता बढ़ाने के लिए सीएम योगी देंगे बड़ी सौगात

कर्मचारियों को 400 रुपये प्रतिदिन प्रोत्साहन राशि

त्योहारों के दौरान अतिरिक्त बस संचालन को प्रोत्साहित करने के लिए चालक-परिचालकों को विशेष प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। निर्धारित औसत किलोमीटर के अनुसार प्रतिदिन बस संचालन करने वाले नियमित, संविदा और आउटसोर्सिंग चालक-परिचालकों को 400 रुपये प्रतिदिन की दर से एकमुश्त विशेष प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाएगा।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *