Breaking
13 Nov 2026, Fri

लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त आज होगी जारी, खाते में आएंगे ₹1,500

भोपाल 

मध्य प्रदेश की 1.25 करोड़ बहनों को इंतजार है मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 42वीं किस्त का।13 नवंबर को शिवपुरी जिले के पिछोर से प्रदेश की 1 करोड़ 24 लाख 81 हजार 550 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त के रूप में 1,831 करोड़ 77 लाख रुपये से अधिक की राशि का अंतरण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस अवसर पर शिवपुरी जिले में 221 करोड़ रुपये से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन भी करेंगे।

हालांकि अभी तक लाडली बहना योजना की 42वीं किस्त ट्रांसफर करने के कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन जानकारी मिल रही है कि 13 नवंबर को सीएम मोहन यादव यह सौगात दे सकते हैं। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम शिवपुरी के पिछोर में हो सकता है।

लाड़ली बहनों को अब हर महीने मिल रहे 1,500 रुपये

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की शुरुआत जून 2023 में की गई थी। योजना के प्रारंभ में पात्र महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती थी। अक्टूबर 2023 में सहायता राशि बढ़ाकर 1,250 रुपये की गई। इसके बाद नवंबर 2025 से मासिक सहायता राशि में पुनः 250 रुपये की वृद्धि कर इसे 1,500 रुपये कर दिया गया। वर्तमान में पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1,500 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके आधार से जुड़े डीबीटी सक्रिय बैंक खातों में अंतरित की जा रही है।

ये भी पढ़ें :  भगवान श्रीमहाकाल के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक दर्शन कर पूजन अर्चन किया

योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश की स्थानीय निवासी ऐसी विवाहित महिलाएं पात्र हैं, जिनकी आयु आवेदन के कैलेंडर वर्ष में एक जनवरी की स्थिति में 21 वर्ष पूर्ण हो चुकी हो तथा 60 वर्ष से कम हो। इनमें विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाएं भी शामिल हैं। सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त करने वाली पात्र महिलाओं को भी योजना के प्रावधानों के अनुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

जून 2023 से अब तक 69 हजार करोड़ रुपये से अधिक की सहायता

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत जून 2023 में लगभग सवा करोड़ महिलाओं को प्रथम किस्त का अंतरण किया गया था। अक्टूबर 2026 तक योजना की 41 मासिक किस्तों के माध्यम से पात्र महिलाओं के खातों में 67 हजार 230 करोड़ 96 लाख रुपये की राशि अंतरित की जा चुकी है। नवंबर 2026 में 42वीं किस्त के अंतरण के बाद योजना के प्रारंभ से कुल आर्थिक सहायता राशि बढ़कर लगभग 69 हजार 50 करोड़ 28 लाख रुपये हो जाएगी।

ये भी पढ़ें :  वक्फ बोर्ड नोटिस जारी कर कहा- '7 दिन के अंदर जमीन खाली करें...', ऐसा न करने पर कानूनी होगी कार्रवाई, मचा हड़कंप

योजना के अंतर्गत नियमित मासिक आर्थिक सहायता के अतिरिक्त अगस्त 2023, अगस्त 2024, अगस्त 2025 और अगस्त 2026 में चार अवसरों पर पात्र महिलाओं को 250 रुपये की विशेष आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई है।

वित्तीय वर्ष 2026-27 में 23,882 करोड़ रुपये से अधिक का बजट प्रावधान

राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के निरंतर और प्रभावी संचालन के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में 23 हजार 882 करोड़ 81 लाख रुपये का बजट प्रावधान किया है। योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में 14 हजार 726 करोड़ 5 लाख रुपये, वर्ष 2024-25 में 19 हजार 51 करोड़ 39 लाख रुपये तथा वर्ष 2025-26 में 20 हजार 318 करोड़ 53 लाख रुपये व्यय किए गए।

वर्तमान वित्तीय वर्ष 2026-27 में अक्टूबर तक 13 हजार 134 करोड़ 97 लाख रुपये की सहायता प्रदान की जा चुकी है। नवंबर की किस्त के अंतरण के बाद चालू वित्तीय वर्ष में कुल सहायता राशि बढ़कर लगभग 14 हजार 954 करोड़ 27 लाख रुपये हो जाएगी। 

ये भी पढ़ें :  शिक्षकों के लिए चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान योजना लागू- 322 करोड़ 34 लाख रुपये की स्वीकृति

इस बार खाते में कितना पैसा आएगा
मध्य प्रदेश की लाडली बहनों को साल में 2 बार 250 रुपये का शगुन भी मिलता है। पहला शगुन रक्षा बंधन के मौके पर मिलता है  पात्र महिलाओं के खाते में 1500 के बजाय 1750 रुपये आएं। अगस्त महीने में रक्षा बंधन के मौके पर भी महिलाओं के खाते में 1750-1750 रुपये आए थे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मैहर से 2148 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की थी।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियां जारी
शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा क्षेत्र के छत्रसाल स्टेडियम में सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का कार्यक्रम प्रस्तावित है। जानकारी मिली है कि यहीं से लाडली बहना योजना का पैसा भी जारी किया जाएगा। इस संभावित कार्यक्रम के लिए तैयारियां भी जारी हैं। इस दौरान कई विकास कार्यों की सौगात भी जिले को मिलने वाली है। भाडोता पुल का लोकार्पण किया जाएगा। साथ ही कई सड़कों का भूमिपूजन भी होगा।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *