Breaking
13 Nov 2026, Fri

सूरज की किरणों से रोशन हो रहे घर, बिजली बिल की चिंता से मिल रही मुक्ति

रायपुर

 कभी घर की बिजली जरूरतों के लिए पूरी तरह पारंपरिक विद्युत आपूर्ति पर निर्भर रहने वाले परिवार अब सूरज की रोशनी से अपनी बिजली तैयार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने आम नागरिकों को बिजली खर्च में बचत के साथ ऊर्जा आत्मनिर्भरता की नई राह दिखाई है। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में भी इस योजना के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। जिले के 327 से अधिक घरों की छतों पर सोलर संयंत्र स्थापित हो चुके हैं। इन घरों में अब सूरज की किरणें केवल उजाला ही नहीं, बल्कि आर्थिक बचत और खुशहाली का माध्यम भी बन रही हैं।

हरीश के घर सूरज की रोशनी से बनी बिजली, सितंबर का बिल आया शून्य

 नारायणपुर शहर के निवासी  हरीश कुमार ठाकुर की कहानी इस बदलाव का प्रेरक उदाहरण है। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाते हुए अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर संयंत्र स्थापित कराया। इसके बाद उनके घरेलू बिजली खर्च में उल्लेखनीय कमी आई है। सबसे सुखद अनुभव तब हुआ, जब सितंबर माह में उनके घर का बिजली बिल शून्य आया।
         
ठाकुर बताते हैं कि सोलर संयंत्र लगवाने का निर्णय उनके परिवार के लिए लाभदायक साबित हुआ है। पहले बिजली की जरूरतों के लिए पूरी तरह विद्युत आपूर्ति पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब घर की छत पर स्थापित सोलर संयंत्र से बिजली की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल रही है।बिजली बिल में होने वाली बचत से परिवार को आर्थिक राहत मिली है।    

ये भी पढ़ें :  25 हजार मीट्रिक टन से अधिक रासायनिक उर्वरक उपलब्ध, प्रशासन की कड़ी निगरानी में वितरण व्यवस्था

उनका अनुभव यह संदेश देता है कि शासन की योजनाओं का सही समय पर लाभ उठाकर आम नागरिक अपने घरेलू खर्चों को कम करने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी सहभागी बन सकते हैं।

नारायणपुर में सौर ऊर्जा की नई पहचान, 327 से अधिक घरों में स्थापित हुए संयंत्र

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति नारायणपुर जिले के नागरिकों में लगातार रुचि बढ़ रही है।जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा पात्र परिवारों तक योजना की जानकारी पहुंचाने और उन्हें लाभान्वित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों के परिणामस्वरूप जिले में अब तक 327 से अधिक घरों में सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं।

ये भी पढ़ें :  अधिकारियों और कर्मचारियों से बकाया बिजली बिल वसूलने के लिए अभियान किया तेज, वेतन होगा होल्ड

घरों की छतों पर स्थापित ये संयंत्र जिले में स्वच्छ ऊर्जा के बढ़ते उपयोग का प्रतीक बन रहे हैं। इससे परिवारों को बिजली बिल में राहत मिलने के साथ ही पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम करने में भी मदद मिल रही है।

सरकारी सहायता से सौर ऊर्जा अपनाना हुआ आसान

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा 13 फरवरी 2024 को प्रारंभ की गई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य देश के एक करोड़ परिवारों को रूफटॉप सोलर सुविधा से जोड़ना है। योजना के लिए केंद्र सरकार द्वारा 75 हजार 21 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
         
योजना के अंतर्गत पात्र घरेलू उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने के लिए निर्धारित मापदंडों के अनुसार केंद्रीय वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। तीन किलोवाट या उससे अधिक क्षमता के पात्र संयंत्र पर अधिकतम 78 हजार रुपये तक की केंद्रीय सब्सिडी का प्रावधान है। इससे सोलर संयंत्र लगाने की शुरुआती लागत कम होती है और सामान्य परिवारों के लिए स्वच्छ ऊर्जा अपनाना अधिक सुलभ बनता है।

ये भी पढ़ें :  CG Big Breaking : टीएस सिंहदेव बने छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री, सीएम बघेल ने ट्वीट कर कही बड़ी बात...

बिजली की बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी संकल्प

 सौर ऊर्जा के उपयोग से जहां परिवारों को बिजली खर्च में दीर्घकालिक बचत का अवसर मिलता है, वहीं पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है। सौर ऊर्जा एक स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत है, जो पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम करने और कार्बन उत्सर्जन घटाने में सहायक है।

नारायणपुर जैसे जिले में सौर ऊर्जा का बढ़ता उपयोग यह दर्शाता है कि आधुनिक तकनीक और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आम नागरिक भी ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

 जिला प्रशासन ने पात्र विद्युत उपभोक्ताओं से योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है, ताकि बिजली बिल में बचत के साथ स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिल सके।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *