Breaking
13 Nov 2026, Fri

प्रारूप मतदाता सूची के अनुसार वर्तमान में प्रदेश में 1.90 करोड़ मतदाता

रायपुर

भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में चलाए जा रहे निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027) के तहत 12 नवम्बर को सभी मतदान केन्द्रों में निर्वाचन नामावली का प्रारूप (ड्राफ्ट) सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। इसके साथ ही निर्वाचक नामावलियों के प्रारूप सूची की हार्ड एवं सॉफ्ट कॉपी सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को उपलब्ध करा दी गई है। इसके अलावा ईसीआई नेट मोबाइल एप्प एवं वोटर पोर्टल पर भी मतदान केन्द्रवार निर्वाचक नामावली की प्रारूप सूची ऑनलाइन प्रकाशित कर दी गई है।

छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  यशवंत कुमार ने बताया कि 12 नवम्बर को प्रकाशित निर्वाचक नामावली की प्रारूप सूची के अनुसार छत्तीसगढ़ में 01 करोड़ 90 लाख 16 हजार 768 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 94 लाख 86 हजार 635 पुरूष मतदाता, 95 लाख 31 हजार 721 महिला मतदाता और 412 थर्ड जेंडर सम्मिलित हैं। उन्होंने मतदान केन्द्रों की संख्यात्मक जानकारी देते हुए बताया कि युक्तियुक्तकरण 02 नवम्बर 2026 के पूर्व प्रदेश में मतदान केन्द्रों की कुल संख्या 27 हजार 196 थी, जबकि युक्तियुक्तकरण के पश्चात् 47 नए मतदान केन्द्र स्थापित किए गए तथा 389 मतदान केन्द्रों का विलोपन किया गया। इस प्रकार प्रदेश में अब मतदान केन्द्रों की कुल संख्या 26 हजार 854 है, जिनमें 5 हजार 876 शहरी क्षेत्रों में और 20 हजार 978 केन्द्र ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित हैं।

ये भी पढ़ें :  बड़ी खबर: रायपुर रेलवे स्टेशन में चली गोली,RPSF के जवान से एक्सिंडेंटल रूप से चली गोली,इलाज के दौरान जवान की मौत

निर्वाचक नामावली में ऐसे चेक करें अपना नाम-

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रदेश के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे 12 नवम्बर को प्रकाशित निर्वाचक नामावली की ड्राफ्ट सूची में अपना नाम जरूर चेक करें। इसके लिए ईसीआईनेट मोबाइल एप के माध्यम से चेक किया जा सकता है। इसके अलावा वोटर पोर्टल www.voters.eci.gov.in के जरिए अलावा अपने नजदीकी मतदान केन्द्र के बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन चेक भी कराया जा सकता है। साथ ही भारत निर्वाचन आयोग के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1950 पर कॉल करके भी चेक किया जा सकता है।

ऐसे करें आवेदन-

यदि निर्वाचक नामावली की प्रारूप सूची में किसी मतदाता का नाम सम्मिलित नहीं है या विवरण त्रुटिपूर्ण दर्ज है अथवा किसी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल हो गया है तो ईसीआईनेट मोबाइल एप या वोटर पार्टल www.voters.eci.gov.in के माध्यम से फॅार्म-6 नए मतदाता पंजीकरण के लिए, फॉर्म-6(क) प्रवासी भारतीय नागरिक के नए पंजीकरण हेतु, फॉर्म-7 निर्वाचक नामावली से नाम विलोपित (डिलीट) कराने तथा फॉर्म-8 प्रविष्टि में संशोधन/स्थानांतरण/नया इपिक कार्ड या स्वयं को दिव्यांग मतदाता के रूप में चिन्हांकित कराने के लिए भरा जा सकता है। इसके अतिरिक्त मतदाता अपने क्षेत्र के मतदान केन्द्र के बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के समक्ष ऑफलाइन आवेदन के माध्यम से फॉर्म भरकर जमा करा सकते हैं।

ये भी पढ़ें :  मध्यप्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम

पुनरीक्षण कार्यक्रम की मुख्य तिथियां –

छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि प्रदेश में निर्वाचक नामावलियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि एक जनवरी 20267 के तहत प्रारूप सूची का पुनरीक्षण कार्यक्रम इस प्रकार है। प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 12 नवम्बर 2026 को, दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि 12 नवम्बर से 11 दिसम्बर 2026 तक, दावों व आपत्तियों का निराकरण 28 दिसम्बर तक तथा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 04 जनवरी 2027 को किया जाएगा।

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की प्रमुख विशेषताएं-

उन्होंने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम से ऐसे सभी पात्र नागरिक जिनका नाम किसी कारणवश निर्वाचक नामावली में शामिल नहीं हो सका है और 01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे सभी पात्र युवा इस विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान निर्वाचक नामावली में अपना नाम पंजीकरण कराने के लिए फॉर्म-6 में आवेदन कर सकते हैं। उक्त तिथि को 18 वर्श की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं के अतिरिक्त 2027 की आगामी तीन अर्हता तिथियों (01 अप्रैल, 01 जुलाई और 01 अक्टूबर) को पात्र होने वाले युवा भी फॉर्म-6 में अग्रिम आवेदन जमा कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-पत्नी को तलाक दिए बिना की दूसरी शादी, एक एकड़ जमीन और हर महीने 3 हजार रुपए देगा पति

अद्यतन, स्वच्छ व त्रुटिरहित निर्वाचक नामावली के निर्माण में सहयोग की अपील-

छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अपील की है कि भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के द्वारा 12 नवम्बर से 11 दिसम्बर 2026 तक चलाए जा रहे निर्वाचन नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में सहभागी बनकर अद्यतन, स्वच्छ और त्रुटिरहित निर्वाचक नामावली के निर्माण में अपना सहयोग दें। यदि इस दौरान नाम जुड़वाने में किसी भी प्रकार की कठिनाई आती है तो आयोग के टोल फ्री नंबर 1950 पर कॉल करें या अपने बीएलओ से सीधे बता करने के लिए ईसीआईनेट मोबाइल एप पर ‘बुक ए कॉल विथ बीएलओ‘ के माध्यम से कॉल बुक करा सकते हैं। इसके अलावा निर्वाचन से जुड़े नियमित अद्यतन के लिए कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के सोशल मीडिया एकाउण्ट को फॉलो अवश्य करें।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *