Breaking
13 Nov 2026, Fri

38 साल की मेहनत लाई रंग, कोयला मजदूर ने बंजर जमीन को बना दिया हरा-भरा स्वर्ग

बिश्रामपुर

कभी बंजर और वीरान पड़ी जमीन पर हरियाली का संसार बसाने के लिए एक सेवानिवृत्त कोयला मजदूर ने अपनी जिंदगी के 38 साल और जीवनभर की कमाई लगा दी। पांच एकड़ में फैले इस हरित परिसर में आज आम, कटहल, नारियल, लीची, काजू, रुद्राक्ष, पीपल, बरगद सहित विभिन्न प्रजातियों के सैकड़ों पेड़ लहलहा रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  छत्‍तीसगढ़ में एक अप्रैल से मिलेगा बेरोजगारी भत्‍ता, सरकार ने जारी की अधिसूचना

साथ ही यहां श्री संकट मोचन पंचमुखी हनुमान मंदिर भी स्थापित है। खान प्रभावित ग्राम करमपुर स्थित इस स्थल को श्री पवनपुत्र ऑक्सीजन पार्क के रूप में विकसित करने की पहल अब प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) तक पहुंच गई है।

पर्यावरण संरक्षण को बनाया जीवन का मिशन

खास बात यह है कि प्रशासनिक जांच में भी यहां लगभग 500 वृक्षों के होने और ग्रामीणों की सहमति की पुष्टि हुई है। अब इसके विकास की उम्मीद जिला प्रशासन के माध्यम से सीएसआर मद से प्रस्ताव भेजे जाने पर टिकी है। ग्राम करमपुर निवासी 63 वर्षीय सेवानिवृत्त कोयला खान मजदूर राजेन्द्र कुमार दुबे ने पर्यावरण संरक्षण को अपने जीवन का उद्देश्य बना लिया। उनका कहना है कि लगभग 38 वर्षों से वे लगातार इस बंजर भूमि पर पौधारोपण और संरक्षण का कार्य कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  प्रथम चरण में भाजपा का खाता भी नहीं खुलेगा : दीपक बैज

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *