Breaking
13 Nov 2026, Fri

मध्यप्रदेश में पुलिसकर्मियों की भारी कमी, राष्ट्रीय औसत से आधी पुलिस फोर्स; 41 हजार पद खाली

भोपाल
 पिछले 69 सालों में प्रदेश की जनसंख्या भले ही करीबन 8 करोड़ से ज्यादा हो गई हो, लेकिन प्रदेश में पुलिस बल में सिर्फ 92 हजार 334 पुलिसकर्मियों की ही बढ़ोत्तरी हुई है. यानी हर साल औसतन 1338 पुलिसकर्मी ही बढ़े हैं जबकि बजट में 2 हजार गुना की बढ़ोत्तरी हुई है। 

मध्य प्रदेश पुलिस सांख्यिकीय डेटा 2025 की रिपोर्ट के मुताबिक, मध्य प्रदेश में प्रति 100 वर्ग किलोमीटर पर कुल 40.67 पुलिसकर्मी ही मौजूद हैं, जबकि राष्ट्रीय औसत 83.81 है. इस मामले में मध्य प्रदेश का औसत राष्ट्रीय औसत से भी आधा है. राष्ट्रीय औसत के हिसाब से मध्य प्रदेश में करीबन 41 हजार पुलिसकर्मियों की कमी है. उधर रिटायर्ड अधिकारियों के मुताबिक प्रदेश में बढ़ते अपराध और नए तरह के अपराधों को देखते हुए प्रदेश में पुलिस बल बढ़ाए जाने की जरूरत है। 

1956 में थे प्रदेश में 36 हजार 671 पुलिसकर्मी
मध्य प्रदेश पुलिस सांख्यिकीय डेटा 2025 की रिपोर्ट के मुताबिक, मध्य प्रदेश में 1956 में सिर्फ 36 हजार 671 पुलिसकर्मी थे और उस वक्त प्रदेश की कुल जनसंख्या 1 करोड़ 86 लाख थी. 1961 में पुलिस बल 48 हजार 995 हो गया लेकिन 1971 में प्रदेश की जनसंख्या बढ़कर 3 करोड़ हो गई और पुलिस बल 53 हजार 205 हो गया. 1981 में पुलिस बल की संख्या 75 हजार 487 थी वहीं 1991 में यह संख्या बढ़कर 91 हजार 325 पहुंची। 

ये भी पढ़ें :  रतलाम पथराव मामले में एसपी का आधी रात को ट्रांसफर

2001 में पुलिस बल घटकर 74 हजार 128 हो गया, जबकि प्रदेश की जनसंख्या करीबन 6 करोड़ थी. साल 2011 में प्रदेश में पुलिस बल 87 हजार 291 जबकि साल 2025 में पुलिस बल करीबन 1 लाख 29 हजार हो गया लेकिन प्रदेश की जनसंख्या 8 करोड़ से ज्यादा पहुंच गई है. हाल ही में जारी मध्य प्रदेश पुलिस सांख्यिकीय डेटा 2025 की रिपोर्ट से सामने आया है कि मध्य प्रदेश पुलिस बल कई मामलों में राष्ट्रीय औसत से बहुत पीछे है। 

राष्ट्रीय औसत से आधे से भी कम मध्य प्रदेश में पुलिस बल
मध्य प्रदेश में मौजूद पुलिस बल राष्ट्रीय औसत से भी कम है. 1956 में मध्य प्रदेश के गठन के बाद प्रदेश में जनसंख्या में बढ़ोत्तरी के मुकाबले पुलिस बल की संख्या में बढ़ोत्तरी नहीं हो सकी. मध्य प्रदेश के क्षेत्रफल के हिसाब से देखा जाए तो पुलिस बल का औसत राष्ट्रीय औसत से आधे से भी कम है। 

ये भी पढ़ें :  1985 से 95 तक भू अर्जन की गई 25 योजनाओं की जमीन में गोलमाल, मुख्यमंत्री तक पहुंची शिकायत, कार्यवाही से छूट रहे पसीने

प्रदेश का भौगोलिक क्षेत्रफल 3 लाख 8 हजार 252 वर्ग किलोमीटर है. इस तरह देखें तो प्रति 100 वर्ग किलोमीटर पर मध्य प्रदेश में सिर्फ 40.67 पुलिसकर्मी ही मौजूद हैं, जबकि इसका राष्ट्रीय औसत 83.81 है. प्रदेश में 1 हजार 175 पुलिस थाने मौजूद हैं. एक पुलिस थाने पर 77 हजार 350 लोगों और 274 वर्ग किलोमीटर की जिम्मेदारी है. प्रदेश में प्रति लाख आबादी पर 143.82 पुलिसकर्मी हैं, जबकि इसका राष्ट्रीय औसत 197.44 है। 

पुलिस के बजट में 2 हजार गुना की बढ़ोत्तरी
पुलिस बल की संख्या भले ही धीमी रफ्तार से बढ़ रही हो, लेकिन पुलिस संसाधनों में बढ़ोत्तरी के लिए पुलिस का बजट रॉकेट की रफ्तार से बढ़ा है. मध्य प्रदेश में 1956 में पुलिस का बजट सिर्फ 5.24 करोड़ था, जो साल 2025 में बढ़कर 10 हजार 564 करोड़ से ज्यादा हो गया है. इस तरह पुलिस बजट करीबन 2 हजार 15 गुना बढ़ गया है. साल 1961 में पुलिस का बजट 6.57 करोड़, 1971 में 15.73 करोड़, 1981 में 61.25 करोड़, 1991 में 294.15 करोड़, 2001 में 1002.32 करोड़ और 2011 में 2151.87 करोड़ हो गया था। 

ये भी पढ़ें :  माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारंभ

साल 2025 में मध्य प्रदेश पुलिस में स्वीकृत बल में 2 हजार 673 नए पदों की बढ़ोत्तरी हुई है. इसके तहत एफएसएल, पुलिस बैंड, हॉक फोर्स और जिला बल उज्जैन में भर्ती की जा रही है. इसके साथ ही पुलिस के आवास और वाहन में भी बढ़ोत्तरी हुई है। 

रिटायर्ड डीजी अरुण गुर्टू के मुताबिक, "प्रदेश में आबादी की बढ़ोत्तरी के साथ पुलिस बल में बढ़ोत्तरी होना जरूरी है. इसके साथ ही जिस तरह से नए तरह के अपराध सामने आ रहे हैं, उसको देखते हुए पुलिस को ज्यादा तकनीक संपन्न और संसाधन से लैस करना होगा. हालांकि पिछले कुछ सालों में इस दिशा में बहुत काम हुआ भी है। 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *