Breaking
13 Nov 2026, Fri

8वें वेतन आयोग का दिखेगा ऑटो सेक्टर पर असर, सरकारी कर्मचारियों में बढ़ेगी SUV की मांग

नई दिल्ली

8वें वेतन आयोग से केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनर्स की उम्मीदें बंधी हैं। आयोग की सिफारिशों और उस पर केंद्र सरकार की मंजूरी का फायदा सिर्फ सरकारी कर्मचारियों की सैलरी बढ़ने तक सीमित नहीं रहेगा। इससे देश में खरीदारी और खर्च करने के तौर-तरीकों में भी बदलाव आ सकता है। बढ़ी हुई सैलरी और एरियर मिलने से कर्मचारी महंगी कारों, बेहतर घरेलू सामान और घूमने-फिरने पर ज्यादा खर्च कर सकते हैं।

कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) के मैनेजिंग डायरेक्टर नीलेश शाह का अनुमान है कि करीब 2 करोड़ सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को 8वें वेतन आयोग का फायदा मिल सकता है। इससे उनकी खर्च करने के साथ निवेश करने की क्षमता भी बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें :  सर्वोच्च न्यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश न्यायाधिपति सूर्यकांत और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में न्यायाधीश अतिथि गृह का किया भूमिपूजन

5वें वेतन आयोग के बाद स्कूटर से मोटरसाइकिल पर शिफ्ट हुए
5वें वेतन आयोग के बाद मिडिल क्लास के पास अतिरिक्त पैसा आया।
स्कूटर से लोग सीधे मोटरसाइकिल पर शिफ्ट हुए। हीरो होंडा, बजाज ऑटो और टीवीएस जैसी कंपनियों को इसी दौर में बड़ा बूस्ट मिला।

मारुति 800 से SUV तक पहुंच सकता है खरीदारी का ट्रेंड
नीलेश शाह ने पिछले वेतन आयोगों के दौरान कारों की खरीदारी का उदाहरण देते हुए कहा कि छठे वेतन आयोग के दौर में मारुति 800 जैसी कारों का चलन था, जबकि 7वें वेतन आयोग के समय जेन और वैगनआर जैसी गाड़ियों की मांग बढ़ी थी। अब 8वें वेतन आयोग के दौरान SUV की मांग बढ़ सकती है। उनके मुताबिक, इस बार कर्मचारियों की खरीदारी में प्रीमियम प्रोडक्ट्स की हिस्सेदारी बढ़ने की संभावना है।

ये भी पढ़ें :  App से होती थी बुकिंग, उज़्बेकिस्तान और दिल्ली की युवतियों के जरिए चल रहा था बड़ा सेक्स रैकेट; नागपुर में भंडाफोड़

इन सेक्टरों को मिल सकता है फायदा
नीलेश शाह के मुताबिक, छठे और सातवें वेतन आयोग के दौरान ऑटोमोबाइल, ट्रैवल, टूरिज्म और कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर ने अच्छा प्रदर्शन किया था। आठवें वेतन आयोग के दौरान भी इन सेक्टरों को फायदा मिलने की उम्मीद है।

ऑटोमोबाइल: SUV और प्रीमियम कारों की मांग बढ़ सकती है।

ट्रैवल और टूरिज्म: घूमने-फिरने और छुट्टियों पर खर्च बढ़ सकता है।

कंज्यूमर ड्यूरेबल: टीवी, फ्रिज, एसी जैसे महंगे सामान की खरीदारी बढ़ सकती है।

ये भी पढ़ें :  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गोरखनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

बैंकिंग और इन्वेस्टमेंट: अतिरिक्त आमदनी से बचत और निवेश में भी इजाफा हो सकता है।

कब दिखेगा बाजार में असर?
8वें वेतन आयोग से बाजार और अर्थव्यवस्था को कितना फायदा मिलेगा, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि इसकी सिफारिशें कब लागू होती हैं और कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी और एरियर कब मिलता है।

ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने भी अपनी रिपोर्ट में 8वें वेतन आयोग को वित्त वर्ष 2027-28 (FY28) में खपत बढ़ाने वाला संभावित कारक बताया है। रिपोर्ट के मुताबिक, बढ़ी हुई सैलरी और एरियर से परिवारों की खर्च करने की क्षमता बढ़ सकती है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *