Breaking
12 Nov 2026, Thu

बीजापुर में प्रशासन का बड़ा एक्शन, लापरवाही पर चार पटवारी निलंबित; 66 को कारण बताओ नोटिस

बीजापुर

 जिले में हड़ताल में शामिल पटवारियों के विरुद्ध जिला प्रशासन ने अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्यालय कलेक्टर की भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के कुल 66 पटवारी हड़ताल में शामिल हैं, जबकि 17 पटवारी हड़ताल से अलग रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: बुरहानपुर में पिकअप से 8.5 क्विंटल सलाई गोंद जब्त

66 पटवारियों को नोटिस जारी

हड़ताल में शामिल पटवारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने चार पटवारियों को निलंबित कर दिया है। वहीं, 66 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा तहसील उसूर के 12 पटवारियों की 13 अक्टूबर 2026 से हड़ताल समाप्ति की तिथि तक की अवधि को ब्रेक इन सर्विस घोषित करने की कार्रवाई की गई है।

ये भी पढ़ें :  मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

 

Share

By News Writer Editor

News Writer Near Ambuja Mall, Main Road Pandri Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *