Breaking
12 Nov 2026, Thu

बिहान की सोलर दीदियां गांव-गांव पहुंचा रहीं सौर ऊर्जा का उजियारा

रायपुर

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के रेडियो कार्यक्रम ‘दीदी के गोठ’ के 16वें एपिसोड में सोलर दीदियों ने प्रशिक्षण और समूह के सहयोग से सौर ऊर्जा के तकनीकी कार्यों से जुड़कर आजीविका के नए अवसर के बारे में बताया। दीपावली पर सोलर पैनल लगवाने को लेकर चंदा और सूरज की हल्की-फुल्की बातचीत से शुरू हुआ कार्यक्रम आगे चलकर दीदियों के कार्य, प्रशिक्षण और अनुभवों की प्रेरक चर्चा बना।

कार्यक्रम में सीएसपीडीसीएल के अधीक्षण अभियंता  बिंबिसार नागार्जुन ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और बिहान के संकुल स्तरीय संगठनों (सीएलएफ) की भूमिका की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोलर दीदियां परिवारों की जरूरत समझने, दस्तावेज और आवेदन तैयार कराने, सोलर प्रणाली की स्थापना तथा स्थापना के बाद सहयोग देने में मदद कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि 16 सीएलएफ विक्रेता के रूप में पंजीकृत हो गए हैं और 801 महिलाओं को सोलर दीदी के रूप में चिन्हित कर प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने बताया कि 500 से अधिक स्थापना के आवेदन प्राप्त होने के साथ अब तक 76 कनेक्शन स्थापित भी किए जा चुके हैं। उन्होंने सोलर दीदी के रूप में होने वाली आय के संबंध में भी जानकारी दी और भविष्य की संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी 'ड्रोन दीदी'

कबीरधाम जिले के ग्राम समनापुर की मती अंजनी पटेल ने बताया कि बिहान से जुड़ने के बाद उन्होंने प्रशिक्षण लिया और सोलर वेंडर के रूप में कार्य शुरू किया। बलौदाबाजार जिले के ग्राम चक्रवाय की मती संगीता धृतलहरे ने पैनल की फिटिंग, दिशा और रखरखाव से जुड़े प्रशिक्षण का अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि पैनल फिट करने के काम में उनके साथ पूरा परिवार भी हाथ बंटा रहा हैं। महासमुंद जिले के ग्राम कुरुभाठा की मती अग्नि दीवान ने घर-घर सर्वे, योजना की जानकारी देने और आवेदन प्रक्रिया में सहायता करने के अपने अनुभव बताए। सोलर पैनल स्थापना के काम से उन्हें कमीशन भी मिलता है।

ये भी पढ़ें :  बड़ी ख़बर : रायपुर से आया सनसनीखेज मामला...किराए के मकान में मिला युवती का क्षत विक्षप्त शव...साथ में कई दिनों तक रहा युवक...हैरान कर देने वाली ख़बर

सोलर पैनल लगवाने सोलर दीदीयां करेंगी समन्वय

 कार्यक्रम में श्रोताओं की जिज्ञासाओं के जवाब देते हुए योजना की जानकारी दी गई और आवेदन तथा पैनल स्थापना की प्रक्रिया के बारे में बताते हुए सोलर दीदियों ने लोगों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने बताया कि सोलर पैनल स्थापना के लिए अपने स्व-सहायता समूह, ग्राम संगठन, सीएलएफ या बिहान ब्लॉक कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। जरूरत पड़ने पर सोलर दीदियां संबंधित बिजली विभाग से समन्वय भी करेंगी।

Share

By News Writer Editor

News Writer Near Ambuja Mall, Main Road Pandri Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *