Breaking
13 Nov 2026, Fri

राहुल गांधी का अमेरिका दौरा, कोलंबिया और शिकागो यूनिवर्सिटी में छात्रों से करेंगे संवाद

नई दिल्ली
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अमेरिका के दौरे पर जाने वाले हैं. इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा ने बताया कि राहुल गांधी की यह यात्रा बहुत छोटी होने वाली है. इस दौरान वे कोलंबिया यूनिवर्सिटी और शिकागो यूनिवर्सिटी में कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। 

सैम पित्रोदा के मुताबिक, राहुल गांधी 17 नवंबर को कोलंबिया यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ प्लानिंग में छात्रों से बातचीत करेंगे. इस दौरान वे दुनिया भर में हो रहे छात्र आंदोलनों पर भी अपनी बात रखेंगे. वहीं, 18 नवंबर को शिकागो यूनिवर्सिटी में भू-राजनीति और ईरान संघर्ष के बीच भारत की विदेश नीति के सामने आने वाली चुनौतियों पर भी वे बोलेंगे। 

ये भी पढ़ें :  INDIA ब्लॉक की बैठक से अखिलेश-उद्धव दूर, क्या फिर उठे एकजुटता पर सवाल?

इसके अलावा, इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के सदस्यों के साथ उनकी एक बैठक भी होने वाली है. पित्रोदा ने कहा कि यह यात्रा काफी समय से टल रही थी. अब अमेरिका चुनाव के बाद उन्हें यात्रा के लिए सही समय लगा। 

बीजेपी की आलोचना बनावटी
वहीं, इस यात्रा को लेकर बीजेपी की आलोचना पर भी उन्होंने बयान दिया. उन्होंने इसे बनावटी बताया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारत की समस्याओं पर बात करते हैं, लेकिन इसे देश की छवि से जोड़ देती है. उन्होंने साफ कहा कि राहुल गांधी कभी भारत का अपमान नहीं कर सकते। 

ये भी पढ़ें :  राहुल गांधी के बयान पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी: पूछा– कैसे पता चला कि चीन ने जमीन कब्जाई?

वहीं, राहुल गांधी के नेपाल और बांग्लादेश जैसे मॉडल को भारत में दोहराने वाले बीजेपी के बयानों पर उन्होंने साफ कहा कि राहुल गांधी को किसी दूसरे देश से प्रेरणा लेने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा, 'वे महात्मा गांधी से प्रेरणा लेते हैं.' उन्होंने भारतीय युवाओं के आंदोलनों पर बात करते हुए युवाओं की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने दुनिया को दिखाया कि वे हिंसा में विश्वास नहीं रखते। 

ये भी पढ़ें :  चुनाव आयोग पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात

सैम पित्रोदा ने NEET और SIR को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों पर भी बात की. उन्होंने साफ कहा कि युवाओं के लिए शिक्षा और रोजगार ज्यादा बड़े मुद्दे हैं. उनके मुताबिक, SIR फिलहाल युवाओं की प्राथमिकता में शामिल नहीं है. उन्होंने कहा कि दुनिया भर में युवा अपनी सरकारों से जवाबदेही मांग रहे हैं. वे ऐसी सरकार नहीं चाहते जो तानाशाही रवैया अपनाए या धर्म के नाम पर राजनीति करे। 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *