Breaking
13 Nov 2026, Fri

भारत के सामने न्यूजीलैंड ने रखा 334 रनों का लक्ष्य, विल यंग के शतक से कीवी टीम का स्कोर 333 रन

नई दिल्ली 
भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी वनडे सीरीज का चौथा और सबसे अहम मुकाबला चल रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। श्रेयस अय्यर कप्तानी की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। न्यूजीलैंड ने अपने 50 ओवर में सभी विकेट खोकर 333 रन बनाए हैं। भारत को जीत के लिए 334 रनों की जरूरत है। न्यूजीलैंड का आखिरी विकेट आखिरी बॉल पर गिरा।अब आज का मैच जीतकर टीम इंडिया चाहेगी कि सीरीज को अपने नाम किया जाए। इस मैच का लाइव स्कोर आप यहां नीचे देख सकते हैं, साथ ही हिन्दी में कमेंट्री भी आपको मिलेगी। 

विल यंग ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी 
न्यूजीलैंड के लिए सलामी बल्लेबाज विल यंग ने जबरदस्त पारी खेली। उन्होंने 108 बॉल पर 125 रन बनाए। इसमें 14 चौके और 4 छक्के आए। दूसरे ओपनर टिम सिफर्ट ने 58 रनों की तेज पारी खेली। उन्होंने 48 बॉल पर 6 चौके और तीन छक्के लगाए। न्यूजीलैंड ने भारत के सामने एक अच्छा लक्ष्य रखा है, जिसे उसे हासिल करना है।

ये भी पढ़ें :  डब्ल्यूटीसी का नया चक्र टेस्ट क्रिकेट को और भी ज्यादा रोमांचक बनाएगा : जय शाह

भारत के तीन गेंदबाजों को मिले दो दो विकेट
भारतीय टीम की गेंदबाजी की बात करें तो औकिब नबी ने 8 ओवर में 59 रन देकर दो विकेट हासिल किए। गुरनूर बराड़ ने 10 ओवर के अपने कोटे में 69 रन देकर दो सफलताएं हासिल की। अक्षर पटेल ने 10 ओवर में दो विकेट लिए और 39 रन खर्च किए। अर्शदीप सिंह और नमन धीर को भी एक एक विकेट मिला। कुलदीप यादव को कोई विकेट नहीं मिला। उन्होंने आठ ओवर में 73 रन दे डाले।

ये भी पढ़ें :  नगर निगम वार्ड 83 के लिए मतदान का परिणाम आज हुआ घोषित, भाजपा के जीतू राठौर ने मरी बाजी

श्रेयस अय्यर कर रहे हैं आज के मैच में भारतीय टीम की कप्तानी, ईशान किशन उपकप्तान
आज के मैच में भारतीय टीम की कमान श्रेयस अय्यर संभाल रहे हैं। शुभमन गिल न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए निकल गए हैं। आज का मैच केएल राहुल भी नहीं खेल रहे हैं। जहां श्रेयस अय्यर को कप्तानी दी गई है, वहीं ईशान किशन उपकप्तानी की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। न्यूजीलैंड की टीम में भी कई बदलाव किए हैं। क्रिकेट बोर्ड की ओर से चौथे और पांचवें वनडे के लिए अलग से टीम का ऐलान किया गया है।

ये भी पढ़ें :  साउथ अफ्रीका की टेस्ट जीत से WTC मेें उथल-पुथल, जानें टीम इंडिया का समीकरण

आज माउंट माउंगानुई में है मुकाबला, बारिश की संभावना काफी कम
सीरीज का तीसरा मैच बारिश के कारण धुल गया था, लिहाजा अब टीम इंडिया इस सीरीज को हार नहीं सकती, चाहे बाकी दो मैच न्यूजीलैंड की टीम जीत ही क्यों ना जाए। न्यूजीलैंड की टीम बाकी दो मैच जीतकर सीरीज को बराबरी पर ही ला सकती है। आज का मैच माउंट माउंगानुई है, जहां बारिश की हल्की सी संभावना तो है, लेकिन इससे ज्यादा बाधा पड़ेगी, इसकी संभावना काफी कम है। 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *