Breaking
13 Nov 2026, Fri

ग्वालियर में जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप, फायरिंग में पिता-पुत्र की मौत; आरोपी फरार

ग्वालियर
 शहर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पदमपुर खेरिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर शुक्रवार की सुबह खूनी संघर्ष में ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। इस गोलीबारी में पिता-पुत्र की मौत हो गई है।

क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, पदमपुर खेरिया निवासी कमलेश लोधी और उनके परिवार का गांव में ही रहने वाले भाई राजकुमार लोधी से ज़मीन को लेकर लंबे समय से विवाद और रंजिश चल रही है। इसी रंजिश के चलते शुक्रवार को दूसरे पक्ष के साथ विवाद इतना बढ़ गया कि बात फायरिंग तक जा पहुंची।

ये भी पढ़ें :  गुढ़ में 100 एकड़ में बनेगा नया औद्योगिक क्षेत्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

हमलावरों ने कमलेश लोधी और उनके बेटे अमित लोधी को निशाना बनाते हुए गोलियां चला दीं। गोली लगने से बेटे अमित लोधी की मौत हो गई, जबकि पिता कमलेश लोधी की हालात नाजुक बताई जा रही है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने भी दम तोड़ दिया है।

ये भी पढ़ें :  इंदौर के MY में मिलेगी गोल्फ कार्ट स्ट्रेचर की सुविधा, होगा प्रदेश का पहला सरकारी अस्पताल

चार महीने पहले भी हुई थी फायरिंग
स्थानीय लोगों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच यह दुश्मनी नई नहीं है। महज चार महीने पहले भी इसी ज़मीनी विवाद को लेकर दोनों गुटों के बीच आमने-सामने गोलीबारी हुई थी। इसके बावजूद विवाद नहीं थमा और आज इसमें पिता-पुत्र की जान चली गई।

पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप
मुख्यमंत्री के ग्वालियर आगमन से ऐन वक्त पहले हुई इस हत्याकांड की वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही महाराजपुरा थाना पुलिस सहित वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

ये भी पढ़ें :  Odisha News : ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री को पुलिसकर्मी ने गोली मारी, इलाज के दौरान मौत

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *