Breaking
13 Nov 2026, Fri

बस्तर में ड्राइवरों की हड़ताल से थमी 200 बसें, यात्री परेशान; बस स्टैंड पर बढ़ी भीड़

जगदलपुर.

जगदलपुर के अंतरराज्यीय बस स्टैंड से बसों का संचालन ठप होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. जिला बस्तर लोकल ड्राइवर कल्याण संघ के आह्वान पर शुरू हुए अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो आंदोलन का असर अब पूरे संभाग में दिखाई दे रहा है.

गुरुवार सुबह से रायपुर को छोड़कर ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और संभाग के विभिन्न जिलों के लिए बसें रवाना नहीं हुईं. प्रतिदिन 200 से अधिक बसों से सफर करने वाले यात्रियों को अब अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है. बस स्टैंड के प्रतीक्षालय में सैकड़ों यात्री फंसे रहे, जिनमें परीक्षा देने जाने वाले अभ्यर्थी भी शामिल हैं. हड़ताल को सफल बनाने के लिए संघ के सदस्य ओडिशा, बीजापुर, सुकमा, चित्रकोट और अन्य मार्गों पर भी सक्रिय रहे. जगदलपुर-रायपुर मार्ग पर कुछ बसों का संचालन हुआ, लेकिन दूसरे मार्गों के यात्रियों को राहत नहीं मिल सकी. ड्राइवर संघ राष्ट्रीय ड्राइवर सुरक्षा कानून और राष्ट्रीय एवं राज्य ड्राइवर आयोग के गठन की मांग कर रहा है. इसके अलावा ड्राइवर वेलफेयर बोर्ड, अनिवार्य बीमा, स्वास्थ्य सुविधाएं और 55 वर्ष की उम्र के बाद पेंशन देने की मांग उठाई गई है.

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ में अनिश्चितकालीन हड़ताल की तैयारी, ड्राइवर संघ के आंदोलन से सेवाएं प्रभावित होने के आसार

ड्राइवरों के लिए सम्मानजनक वेतन, निर्धारित कार्य समय, पीएफ-ईएसआईसी और राजमार्गों पर विश्राम गृह बनाने की भी मांग है. संघ ने पुलिस और परिवहन विभाग की कथित प्रताड़ना रोकने के साथ दुर्घटनाओं में निष्पक्ष जांच और कानूनी सहायता की मांग रखी है. फिलहाल आंदोलन कब समाप्त होगा और बसों का संचालन कब सामान्य होगा, इसे लेकर यात्रियों के बीच असमंजस बना हुआ है.

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *