Breaking
26 Nov 2026, Thu

 

उर्वशी मिश्रा, भुवनेश्वर/ओडिशा, 30 जनवरी, 2023

भुवनेश्वर। ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल में मौत हो गई। उन पर रविवार दोपहर जानलेवा हमला हुआ था। मंत्री पर पुलिस विभाग के एएसआई ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वह लहूलुहान होकर अपनी कार में ही गिर गए थे। आनन-फानन में उन्हें भुवनेश्वर एयरलिफ्ट किया गया जहां सीएम नवीन पटनायक भी उनका हाल-चाल लेने पहुंचे थे।

घटना ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में घटी जहां एक एएसआई ने रविवार को राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री नब किशोर दास को गोली मार दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘घटना जिले के ब्रजराजनगर शहर में दोपहर करीब एक बजे के आसपास उस समय हुई, जब दास एक बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

ये भी पढ़ें :  परदेशीपुरा इलाके में दोहरे हत्याकांड के फरार आरोपी ने नमकीन व्यापारी की दुकान में घुसकर तोड़फोड़ कर दी

सीएम ने जांच के आदेश दिए

ब्रजराजनगर के एसडीपीओ गुप्तेश्वर भोई ने बताया, ‘सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (एएसआई) गोपाल दास ने मंत्री पर गोली चला दी। घटना में मंत्री घायल हुए हैं।’ घटना की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि अपराध शाखा को मामले की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

घटना का वीडियो आया सामने
इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें जैसे ही स्वास्थ्य मंत्री कार से उतरते हैं, उन्हें सीने में गोली मार दी जाती है। वह सीने में हाथ लगाए कार में गिर जाते हैं। देखते ही देखते उनके सीने से खून बह रहा है। वीडियो में स्थानीय लोग मंत्री को उठाकर कार की अगली सीट पर बैठाने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  विधायक सतीश मालवीय के बड़े भाई ने उज्जैन में अपने बेटे को मारी गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार

घटना के बाद ब्रजराजनगर में तनाव उत्पन्न हो गया है और बीजेडी के मंत्री के समर्थक ‘सुरक्षा चूक’ पर सवाल उठा रहे हैं। कुछ का दावा है कि मंत्री को निशाना बनाने के लिए साजिश रची गई। एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी एएसआई को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। उन्होंने कहा कि घटना की गहन जांच के बाद ही और जानकारियां सामने आ पाएंगी।

कौन थे नब किशोर दास?
गौरतलब है कि मंत्री नब किशोर दास खनन केंद्र झारसुगुड़ा के ताकतवर नेता थे और वर्ष 2019 के चुनाव से पहले कांग्रेस का साथ छोड़ बीजेडी में शामिल हुए थे। माना जाता है कि उनका कारोबारी हित कोयला खनन, परिवहन और आतिथ्य क्षेत्र में है।

ये भी पढ़ें :  पश्चिम बंगाल में दिवाली पर सिर्फ ग्रीन पटाखों की अनुमति, रात 8 से 10 बजे तक ही जला सकेंगे क्रैकर्स

इस बीच, गोपाल दास की पत्नी जयंती ने गंजाम जिले के बरहमपुर स्थित अपने आवास पर संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि उन्हें टेलीविजन चैनलों से जानकारी मिली है कि उनके पति ने मंत्री को गोली मारी है। .

जयंती ने बताया कि दास को गत सात-आठ साल से कुछ मानसिक समस्या है, वह दवा लेता है और सामान्य दिखता है। उन्होंने बताया कि उनके पति ने सुबह बेटी को वीडियो कॉल किया था। जयंती ने बताया कि दास की मंत्री से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। उन्होंने सच्चाई सामने लाने के लिए गहन जांच की मांग की।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *