Breaking
27 Nov 2026, Fri

धमतरी में ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ‘स्त्री’ (STREE) परियोजना का शुभारंभ

रायपुर

भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान विभाग (DSIR) द्वारा प्रायोजित इस 89.97 लाख की परियोजना का क्रियान्वयन एनआईटी रायपुर फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप (NITRRFIE) द्वारा जिला प्रशासन, धमतरी के सहयोग से किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के धमतरी में ग्रामीण महिलाओं को प्रौद्योगिकी और उद्यमिता के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ‘स्त्री’ (STREE – Skill Development through Technological Resources for Empowering Economic Growth of Women) परियोजना का विधिवत उद्घाटन किया गया।

36 महीनों में 300 ग्रामीण महिलाओं को कोसा सिल्क प्रसंस्करण, आधुनिक बुनाई उत्पाद विकास और उद्यमिता का प्रशिक्षण दिया जाएगा

 इस पहल के तहत अगले 36 महीनों में 300 ग्रामीण महिलाओं को कोसा सिल्क प्रसंस्करण, आधुनिक बुनाई, उत्पाद विकास और उद्यमिता का प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे पारंपरिक कोसा सिल्क और कृषि-अपशिष्ट शिल्प को बाजार-उन्मुख उद्यमों में बदल सकें। उद्घाटन के अवसर पर ग्रामीण महिलाओं और स्व-सहायता समूहों के लिए एक दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यशाला भी आयोजित की गई, जिसमें NITRRFIE के अधिकारियों—सु मेधा सिंह,  सुनील देवांगन,  सौरभ लूथरा और  हिमांशु चौरसिया—ने ई-कॉमर्स तथा उत्पाद डिजाइन, फोटो संवर्धन और डिजिटल विज्ञापन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के व्यावहारिक उपयोग पर सत्र संचालित किए।

ये भी पढ़ें :  आईईडी के चपेट में आया जवान

महिलाओं को स्थायी आजीविका के साधन मिलेंगे

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने इस पहल को ग्रामीण उद्यमिता, स्टार्टअप विकास और ‘वोकल फॉर लोकल’ के विजन के अनुरूप बताते हुए कहा कि उन्नत तकनीक के साथ कौशल विकास जुड़ने से जिला-आधारित उत्पाद मजबूत होंगे और महिलाओं के लिए स्थायी आजीविका के अवसर बनेंगे। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी तथा प्रोजेक्ट लीड  अविनाश मिश्रा ने कहा कि शासकीय पॉलिटेक्निक रुद्री स्थित ‘स्त्री’ स्किल सैटेलाइट सेंटर के माध्यम से महिलाओं को संगठित कर योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा और स्थानीय शिल्प को GeM व ONDC जैसे राष्ट्रीय ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों से जोड़ा जाएगा।

ये भी पढ़ें :  योग दिवस पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में साइकिल रैली, फिटनेस और स्वास्थ्य का दिया संदेश

300 महिलाओं को बुनकरों से आत्मनिर्भर ब्रांड मालिकों और स्टार्टअप उद्यमियों के रूप में तैयार किया जाएगा 

एनआईटी रायपुर के निदेशक प्रो. एन. वी. रमना राव ने कहा कि NITRRFIE और इंडिया एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (IndiaAI CoE) के माध्यम से पारंपरिक कला और आधुनिक उद्योग के बीच की खाई को पाटा जा रहा है। वहीं, परियोजना के प्रधान अन्वेषक एवं NITRRFIE के फैकल्टी इंचार्ज डॉ. अनुज कुमार शुक्ला ने बताया कि मोटराइज्ड रीलिंग, इलेक्ट्रॉनिक जैक्वार्ड लूम, एआई-सहायता प्राप्त डिजाइन और व्यवस्थित कॉस्टिंग को जोड़कर 300 महिलाओं को दैनिक वेतनभोगी बुनकरों से आत्मनिर्भर ब्रांड मालिकों और स्टार्टअप उद्यमियों के रूप में तैयार किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें :  छत्‍तीसगढ़ में यात्री ट्रेनों के रद्द और बंद होने पर CM बघेल ने PM मोदी को लिखा पत्र, बोले- यात्रियों की समस्‍याओं का अंत हो

समारोह में प्रो. संजीव पराशर (प्रभारी निदेशक, आईआईएम रायपुर),  रामू रोहरा (महापौर, नगर पालिक निगम, धमतरी),  अरुण सार्वा (अध्यक्ष, जिला पंचायत, धमतरी),  जयंत नाहटा (सीईओ, जिला पंचायत, धमतरी), मती अंगिरा ध्रुव (अध्यक्ष, जनपद पंचायत, धमतरी), मती मोनिका देवांगन (सभापति, जिला पंचायत, धमतरी), मती लक्ष्मी बया और  अमित मिश्रा (प्राचार्य, पॉलिटेक्निक कॉलेज, धमतरी) सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम को NITRRFIE, DSIR, MeitY के इंडिया एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, छत्तीसगढ़ शासन और एनआईटी रायपुर का सहयोग प्राप्त हुआ।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *