Breaking
27 Nov 2026, Fri

योगी सरकार में नगर निगमों की प्रकाश व्यवस्था को ज्यादा बेहतर बनाने के लिए किया गया मंथन

नगर निगमों ने 18 वाट की सोलर स्ट्रीट लाइट को 30 वाट की लाइट से बदलने का दिया सुझाव

वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित कार्यों में तेजी लाते हुए स्वीकृत परियोजनाओं को तय समय में पूरा करने के दिए गए निर्देश

लखनऊ
योगी सरकार ने प्रदेश के 16 नगर निगमों को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने के लिए ₹40 करोड़ तथा मॉडल सोलर सिटी अयोध्या के लिए ₹15.75 करोड़ का बजट निर्धारित किया है। इस संबंध में बुधवार को सोलर सिटी परियोजनाओं की प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें सोलर स्ट्रीट लाइट, सोलर हाईमास्ट लाइट, रूफटॉप सोलर पावर प्लांट सहित विभिन्न सौर ऊर्जा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान नगर निगमों की ओर से सुझाव आया कि 18 वाट की सोलर स्ट्रीट लाइट को 30 वाट में अपग्रेड किया जाय।
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप प्रदेश में स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने तथा शहरी क्षेत्रों को सौर ऊर्जा आधारित शहरों के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित इस बैठक में कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।

ये भी पढ़ें :  सीएम योगी के नेतृत्व में तेजी से हो रहा ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण

बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रमुख सचिव रणवीर प्रसाद वित्तीय वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 के प्रस्तावित कार्यों को गति देने तथा स्वीकृत परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में नगर निगमों द्वारा 18 वाट की सोलर स्ट्रीट लाइट को 30 वाट में अपग्रेड करने तथा मोबाइल बैटरी आधारित ऊर्जा भंडारण सुविधा विकसित करने के सुझाव भी दिए गए। अधिकारियों के अनुसार, बैटरी स्टोरेज की सुविधा से डीजल जनरेटर पर निर्भरता एवं ईंधन व्यय कम करने में मदद मिलेगी। प्रमुख सचिव ने सभी संबंधित अधिकारियों को यूपीनेडा एवं नगर निगमों के बीच समन्वय स्थापित कर परियोजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें :  मिशन शक्ति केंद्र की प्रभारी निरीक्षक होंगी महिला इंस्पेक्टर, केंद्र पर तैनात होंगे 22 पुलिसकर्मी

 सोलर सिटी योजना का उद्देश्य नगर निगमों में उत्तर प्रदेश सौर ऊर्जा नीति 2022 अनुसार प्रदेश में नवीन ऊर्जा एवं  ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा देकर पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम करना है। इसके अंतर्गत शहरों की अनुमानित पारंपरिक ऊर्जा मांग में न्यूनतम 10 प्रतिशत की कमी लाने का लक्ष्य है। इसके लिए सरकारी भवनों, सार्वजनिक परिसरों, स्ट्रीट लाइट एवं अन्य शहरी सुविधाओं का सौरीकरण किया जाएगा।  बैठक में निदेशक यूपीनेडा रविंद्र सिंह एवं सचिव यूपीनेडा पंकज सिंह सहित विभिन्न नगर निगमों एवं मॉडल सोलर सिटी अयोध्या के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *