Breaking
13 Nov 2026, Fri

लखनऊ के निशातगंज चौराहे पर बनेगा 450 मीटर लंबा फ्लाईओवर, 81 करोड़ रुपये होंगे खर्च

लखनऊ
 शहर के व्यस्ततम चौराहों में शुमार निशातगंज में लगने वाले जाम से जल्द ही कुछ राहत मिलेगी।

लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) निशातगंज गोमती पुल के पास ग्रीन कॉरिडोर पर 450 मीटर लंबा फ्लाईओवर बनाने जा रहा है।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज द्वारा किए गए तकनीकी अध्ययन में इस फ्लाईओवर के निर्माण को पूरी तरह फिजिबल पाया गया है। इस परियोजना पर करीब 81 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। एलडीए अब इसके लिए शासन से बजट मांगने की तैयारी कर रहा है और स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

चौराहे पर खत्म होगा वाहनों का टकराव, सिग्नल के बाद भी लग रहा था जाम
गोमती नदी के किनारे निशातगंज चौराहे पर ग्रीन कॉरिडोर और निशातगंज मार्ग का ट्रैफिक एक-दूसरे को क्रास करता है। दोनों ओर से वाहनों का अत्यधिक दबाव होने के कारण यहां दिनभर जाम लगता है।

ये भी पढ़ें :  गैस की बीमारी से था परेशान, डॉक्टर ने स्किन स्पेशलिस्ट पत्नी को दिया एनेस्थीसिया का ओवरडोज

विशेषकर सुबह और शाम वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे यातायात संभालने में पुलिसकर्मियों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ती है। जाम रोकने के लिए चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल भी लगाए गए थे, लेकिन उससे भी अपेक्षित राहत नहीं मिल सकी।

नया फ्लाईओवर बन जाने से ग्रीन कॉरिडोर का ट्रैफिक सीधे ऊपर से गुजर जाएगा। इससे चौराहे पर वाहनों का टकराव खत्म होगा और नीचे निशातगंज मार्ग का यातायात भी पूरी तरह सुचारु हो सकेगा।

ये भी पढ़ें :  कौशल विकास और उद्यमिता का एकीकृत केंद्र बनेगा ‘सरदार वल्लभभाई पटेल एम्प्लॉयमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन’ : मुख्यमंत्री

टीसीएस की रिपोर्ट के बाद एलडीए ने तेज की कवायद
एलडीए ने इस स्थान पर फ्लाईओवर की उपयोगिता और निर्माण की व्यवहारिकता जांचने के लिए टीसीएस से सर्वे कराया था। कंपनी ने अपनी रिपोर्ट में 450 मीटर लंबे फ्लाईओवर का प्रस्ताव देते हुए इसे यातायात सुधार के लिए बेहद कारगर बताया है।

निशातगंज गोमती पुल के पास फ्लाईओवर निर्माण की तकनीकी स्टडी रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। 450 मीटर लंबे इस फ्लाईओवर पर लगभग 81 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके निर्माण के लिए जल्द ही शासन को प्रस्ताव भेजकर बजट मांगा जाएगा।
    – प्रथमेश कुमार, उपाध्यक्ष, एलडीए

ये भी पढ़ें :  औरंगजेब पर विवादित बयान: सुखाड़िया विवि की कुलगुरु पर ABVP का गुस्सा फूटा

पुराने लखनऊ में पक्का पुल के पास भी फ्लाईओवर की तैयारी
ग्रीन कॉरिडोर प्रोजेक्ट के तहत शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए एलडीए पुराने लखनऊ में पक्का पुल के पास भी एक और फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव तैयार कर रहा है। इसके लिए भी तकनीकी अध्ययन कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है। फिलहाल निशातगंज फ्लाईओवर की रिपोर्ट फाइनल होने के बाद प्राधिकरण का पूरा जोर इसके लिए बजट स्वीकृत कराने पर है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *