Breaking
13 Nov 2026, Fri

गोरखपुर में महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने पर जोर, कॉलेजों में पहुंचकर छात्राओं को किया जा रहा जागरूक

गोरखपुर
 मतदाता सूची में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए प्रशासन ने महिला कॉलेजों पर फोकस किया है। जिले के नौ विधानसभा क्षेत्रों में औसत लिंगानुपात 944 के मुकाबले सिर्फ 831 है। इसे सुधारने के लिए अफसरों की टीम महिला शिक्षण संस्थानों में जाकर 18 साल से अधिक उम्र की छात्राओं को मतदाता बनने और दूसरों को प्रेरित करने के लिए जागरूक कर रही है।

17 नवंबर को मतदाता सूची के ड्राफ्ट का प्रकाशन होना है। इसके बाद नाम जोड़ने, मृत और शिफ्ट हो चुके मतदाताओं के नाम काटने और त्रुटि सुधारने के लिए दावा-आपत्ति ली जाएगी। इसी दौरान महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने पर जोर है।

ये भी पढ़ें :  सुनील शेट्टी बोले: 30 साल के करियर में भी हर फिल्म रिलीज से पहले रहता है बॉक्स ऑफिस का डर

इसी क्रम में एसडीएम सदर ज्ञान प्रताप सिंह ने कार्मल गर्ल्स इंटर कॉलेज और एडी राजकीय इंटर कॉलेज में छात्राओं से संवाद किया। सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में अन्य महिला संस्थानों में भी टीमें जा रही हैं। बीएलओ को निर्देश है कि बूथ पर जाकर पहले उन परिवारों को चिह्नित करें, जहां हाल में शादी हुई है और नई बहुओं को अनिवार्य रूप से मतदाता बनाएं। एसएसआर अभियान में बीएलओ को मतदाता सूची सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। जसराना में एसडीएम ऋषभ पुंडीर ने नए नाम जोड़ने और गलतियां ठीक करने को कहा और निर्देश जारी किए हैं।

ये भी पढ़ें :  फ्लिपकार्ट हब में ₹2.89 लाख की हेराफेरी का खुलासा, असली सामान निकालकर नकली रखने का खेल, 3 कर्मचारियों पर केस

जिले में 18-19 साल के युवा मतदाताओं का प्रतिशत 1.33 है, जबकि मानक 4.28 प्रतिशत है। एसडीएम ने बताया कि छात्राओं और नई बहुओं के जुड़ने से लिंगानुपात और युवा मतदाता दोनों का प्रतिशत सुधरेगा। जिलाधिकारी, दीपक मीणा ने कहा कि जिले में सभी पात्रों को मतदाता बनाने के निर्देश दिए गए हैं। मानक के अनुसार सूची बनाने को महिला और युवा मतदाताओं पर विशेष ध्यान है।

ये भी पढ़ें :  उत्कृष्ट योगदान देने के लिए शिक्षक दिवस पर प्रदेश के 81 अध्यापकों को सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री

खजनी विधानसभा क्षेत्र में है सबसे कम लिंगानुपात
– विधानसभा 322 गोरखपुर शहर में 896 लिंगानुपात

– विधानसभा 323 गोरखपुर ग्रामीण में 861 लिंगानुपात

– विधानसभा 321 पिपराइच में 832 लिंगानुपात

– विधानसभा 326 चौरीचौरा में 830 लिंगानुपात

– विधानसभा 320 कैपिंयरगंज में 824 लिंगानुपात

– विधानसभा 324 सहजनवा में 814 लिंगानुपात

– विधानसभा 328 चिल्लूपार में 811 लिंगानुपात

– विधानसभा 327 बांसगांव में 802 लिंगानुपात

– विधानसभा 325 खजनी में 793 लिंगानुपात

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *