Breaking
13 Nov 2026, Fri

भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदने का मौका, मिसरोद और एयरोसिटी में 78 प्लॉट बेचेगा BDA

 भोपाल 
 भोपाल विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने अपनी वित्तीय स्थिति मजबूत करने और शहर की आवासीय व व्यावसायिक योजनाओं को रफ्तार देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।बीडीए बोर्ड की बैठक में सीईओ श्यामबीर सिंह ने मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप कर्मचारियों को दो प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) देने सहित करीब 20 प्रस्ताव बोर्ड बैठक में संभाग आयुक्त कर्मवीर शर्मा के सामने रखे, जिन पर चर्चा के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू करने पर सहमति बनी।

ये भी पढ़ें :  जनजातीय समुदाय के अधिकारों की रक्षा के प्रतिबद्ध राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

78 प्लाटों की होगी बिक्री
उपलब्ध भूमि का बेहतर उपयोग करने और राजस्व बढ़ाने के लिए बोर्ड ने मिसरोद चरण-2 (सरदार वल्लभभाई पटेल योजना) के 73 रिक्त भूखंडों और एयरोसिटी चरण-1 के पांच भूखंडों व एक पीएसपी प्लाट के मूल्यांकन और बिक्री को मंजूरी दी है।

इसके साथ ही विद्यानगर फेस-2 में व्यावसायिक एवं आवासीय कांप्लेक्स के निर्माण का प्रस्ताव भी पारित किया गया।

ये भी पढ़ें :  मध्यप्रदेश सहित नक्सल प्रभावित राज्य संयुक्त अभियान चलाकर करेंगे नक्सलियों का खात्मा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विकास योजनाओं और प्रशासनिक सुधारों पर जोर
बैठक में टाउन प्लानिंग स्कीम (टीपीएस)-213, 214, 215 और 216 की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के लिए इनपेनलमेंट किया गया।

इसके अलावा राजाभोज आवासीय योजना (गोदरमऊ चरण-2) में भूखंडों के विलयन, तृतीय श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति और ऑनलाइन सेवाओं को समय-सीमा में निपटाने पर भी निर्णय लिया गया।

ये भी पढ़ें :  भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट का कमाल, 48 घंटे में 52 प्राइवेट जेट्स उतरे

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *