Jio Coin का उपयोग करने के लिए JioSphere ब्राउजर करें डाउनलोड

नई दिल्ली

Jio समय के साथ नए प्रयोग करता है। हाल ही में जियो की तरफ से Jio Coin लाया गया है। इसके साथ क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में जियो की एंट्री भी हो गई है। कुछ यूजर्स को ऐप पर जियो कॉइन का ऑप्शन भी नजर आ रहा है। लेकिन इसे आप डायरेक्ट जाकर नहीं खरीद सकते हैं। आज हम आपको बताने वाले हैं कि इसे खरीदने के लिए क्या करना होगा और कैसे आप इसकी मदद से पैसे कमा सकते हैं। तो चलिये शुरू करते हैं-

ये भी पढ़ें :  OnePlus N6 लॉन्च: 30 जून को भारत में आएगा नया बजट स्मार्टफोन

कैसे खरीदें Jio Coin ?

Jio Coin सीधे खरीदा नहीं जा सकता। इसे कमाने के लिए JioSphere ब्राउजर का उपयोग करना होगा। अगर आप भी जियो कॉइन खरीदना चाहते हैं तो आपको JioSphere ब्राउजर डाउनलोड करना होगा। इस ऐप को जियो नंबर की मदद से साइन अप करें। प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें और जियो कॉइन वॉलेट ऑप्शन का चयन करें। लॉगइन करने के बाद टोकन की कमाई करना शुरू कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें :  उल्टीन चाल चल रहे शनि 15 नवंबर तक देंगे भयंकर कष्टज, ये 5 राशि वाले कर लें बचाव के उपाय

कैसे हो सकती कमाई

अगर आप भी जियो कॉइन का इस्तेमाल करते हैं तो आपको कमाई करने के लिए इसे खरीदना पड़ सकता है। अभी तक इसको लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन अभी तक सामने आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इसे आप 0.5 डॉलर (करीब 44 रुपए) में खऱीद सकते हैं। हालांकि अभी तक मार्केट को लेकर कोई फैसला नहीं किया गया है। अगर इसकी डिमांड में उछाल आएगा तो सीधी बात है कि इसकी कीमत भी बढ़ेगी। यूजर्स के लिए ये काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें :  Apple AirPods में आएंगे कैमरे, Siri और AI अनुभव को मिलेगा नया अपग्रेड

क्या होगा इस्तेमाल

जियो कॉइन से होने वाली कमाई का इस्तेमाल आप रिचार्ज, शॉपिंग डिस्काउंट वगैरह में कर सकते हैं। ये आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। फिलहाल जियो की तरफ से इस पर कुछ कहा नहीं गया है। अभी इसको लेकर आगे की रणनीति बनाई जा रही है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment