भारत के लिए अच्छी खबर, रणजी में थोड़ी चिंता शुभमन गिल ने शतक जड़ दूर कर दी, गंभीर ने ली राहत की सांस

नई दिल्ली
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी से होने जा रहा है, इससे पहले भारतीय खिलाड़ियों की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई थी। हालांकि थोड़ी चिंता शुभमन गिल ने शतक जड़ दूर कर दी है। गिल का यह शतक कर्नाटक के खिलाफ दूसरी पारी में आया। हालांकि उनका यह शतक भी टीम की लाज नहीं बचा पाएगा। पहली पारी में पंजाब की टीम मात्र 55 रनों पर ढेर हो गई थी, जिसके जवाब में कर्नाटक ने 475 रन बोर्ड पर लगा दिए थे। शुभमन गिल के शतक के बावजूद पंजाब दूसरी पारी में 213 ही रन बना पाया। उन्हें इस मैच में पारी और 207 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें :  न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका की T20 और वनडे टीम का ऐलान, रोमांचक होगी सीरीज

शुभमन गिल 171 गेंदों पर 14 चौकों और 3 गनगनचुंबी छक्कों की मदद से 102 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें श्रेयस गोपाल ने LBW आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। हालांकि गिल के इस शतक के बाद कोच गौतम गंभीर ने भी राहत की सांस ली होगी। हाल ही में हुई बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में गिल समेत भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। बीसीसीआई ने ऐसे में खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट खेलना का निर्देश दिया था।

ये भी पढ़ें :  स्वियातेक और पेगुला अमेरिकी ओपन के क्वार्टर फाइनल में

गिल के अलावा कप्तान रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा ने इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। गिल के अलावा जडेजा अपनी गेंदबाजी से हर किसी को प्रभावित करने में कामयाब रहे, मगर रोहित-जायसवाल और पंत का बल्ला बिल्कुल नहीं चला। रणजी का अगला राउंड 30 जनवरी से खेला जाएगा, उम्मीद है कि उस दौरान विराट कोहली भी इस घरेलू टूर्नामेंट में वापसी करें। गर्दन में दर्द के कारण कोहली 23 जनवरी से शुरू हुए 6ठे राउंड में नहीं खेले थे। उनके अलावा केएल राहुल ने भी हिस्सा नहीं लिया था, उनकी कोहनी में दिक्कत थी।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment