Jio की UPI में एंट्री, लॉन्च किया नया Jio साउंड बॉक्स, पेमेंट आते ही चलेगा पता

नई दिल्ली

Jio की तरफ से हर भारतीय को सशक्त करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। Jio Bharat डिवाइस के लिए कंपनी ने एक नया फीचर लॉन्च कर दिया है। ये कंपनी की तरफ से उठाया गया एक बड़ा कदम है। Jio Sound Pay दिया जा रहा है जो यूजर्स को छोटे मर्चेंट से कनेक्ट करवाने में मदद करने वाला है। जियो साउंड पे की बात करें तो ये एक प्रकार का ऑडियो कंफर्मेशन है जो यूजर्स के पास आने वाली पेमेंट का कंफर्मेशन है। इसकी मदद से यूजर्स को पता चल जाता है कि UPI पेमेंट हो चुकी है।

ये भी पढ़ें :  स्टार प्लस के शो उड़ने की आशा के आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा : कंवर ढिल्लों

यूजर्स को गणतंत्र दिवस पर मिलेगा खास ऑफर
जियो ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि इसकी मदद से यूजर्स को समझना आसान हो जाएगा कि उन्हें यूपीआई पेमेंट मिल गई है। छोटे किराना स्टोर्स, वेजिटेबल वेंड और सड़क किनारे स्टोर्स लगाने वाले यूजर्स को काफी आसानी होने वाली है। जियो के प्रेसिडेंट सुनील दत्त ने कहा, 'जियो हर भारतीय की मदद करने में विश्वास रखता है। इसकी मदद से यूजर्स की मदद होने वाली है। अभी यूजर्स को फोन पर ही वंदे मातरम सुनने को भी मिलेगा।'

ये भी पढ़ें :  एक्टर ऋषभ टंडन का हार्ट अटैक से निधन, परिवार में शोक की लहर

जियो फोन यूजर्स को मिलेगी मदद
छोटे और माइक्रो मर्चेंट को साउंड बॉक्स के लिए 125 रुपए महीना देना होता था, लेकिन अब जियो भारत यूजर्स को ये पूरी तरह फ्री में दिया जा रहा है। यानी अब यूजर्स आसानी से एक साल के लिए 1500 रुपए की बचत कर सकते हैं। उन्हें इसके लिए कुछ स्पेशल करने की भी जरूरत नहीं है। जियो भारत फोन को करीब 1 साल पहले लॉन्च किया गया था। ये दुनिया का सबसे सस्ता 4जी स्मार्टफोन था, जिसे खरीदने के लिए यूजर्स को 699 रुपए एक साल के लिए खर्च करने होते हैं। यानी कोई भी जियो फोन यूज 6 महीने में इसकी कीमत वसूल कर सकता है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment