अंतरिम सरकार निष्पक्ष नहीं रह सकती, तो चुनाव के समय एक तटस्थ सरकार की आवश्यकता होगी: फखरुल इस्लाम

ढाका

बांग्लादेश की स्थिति हर दिन बिगड़ती जा रही है। प्रधानमंत्री शेख हसीना के पद छोड़ने के बाद, नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस ने अंतरिम सरकार का नेतृत्व संभाला था। उन्होंने देश में सुधार लाने और स्थिरता स्थापित करने का वादा किया था। हालांकि, उनके नेतृत्व में देश में अल्पसंख्यकों, विशेषकर हिंदुओं के खिलाफ अत्याचारों में कोई कमी नहीं आई है। अब ऐसे में देश के भीतर इस्तीफे की मांग उठने लगी है।
इस्तीफा देने की आई नौबत

ये भी पढ़ें :  CG Assembly Election 2023 : कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, 3200 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से धान खरीदेगी कांग्रेस, किसानों और महिला स्वसहायता समूहों का कर्ज होगा माफ, देखें घोषणा पत्र

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के महासचिव फखरुल इस्लाम ने मोहम्मद यूनुस की अध्यक्षता वाली सरकार पर सीधा आरोप लगाया कि वह निष्पक्ष होकर काम नहीं कर रही है और इस कारण देश में अस्थिरता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार से यह उम्मीद की जाती है कि वह देश को सही दिशा में लेकर जाए, लेकिन कुछ अहम मुद्दों पर सरकार का रवैया पक्षपाती रहा है। फखरुल इस्लाम ने यह भी इशारा किया कि यदि अंतरिम सरकार निष्पक्ष नहीं रह सकती, तो चुनाव के समय एक तटस्थ सरकार की आवश्यकता होगी।

ये भी पढ़ें :  बांग्लादेशः राष्ट्रगान बदलने की जमात की मांग पर अंतरिम सरकार ने कहा, कोई विवादित कदम नहीं उठाएंगे

बांग्लादेश में चुनाव करने की मांग

BNP के महासचिव फखरुल इस्लाम ने बांग्लादेश में चुनाव कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि केवल चुनाव के माध्यम से बनी सरकार ही देश की जनता से किए गए वादों को पूरा कर सकती है और देश को स्थिरता की दिशा में ले जा सकती है। फखरुल इस्लाम ने ये भी कहा कि चुनाव में देरी होती है, तो अन्य ताकतें इस स्थिति का फायदा उठा सकती हैं, जिससे देश की स्थिति और बिगड़ सकती है।

ये भी पढ़ें :  मोहम्मद यूनुस सरकार ने बदल दिया बांग्लादेश! मुक्ति संग्राम और मुजीब से जुड़ी सारी छुट्टियां रद्द

बांग्लादेश के अंदर ही यूनुस के नेतृत्व पर सवाल उठने से उनकी नीतियों और सरकार के भविष्य को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है। वहीं, मोहम्मद यूनुस भारत से टकराव की ओर बढ़ते नजर आ रहे थे, लेकिन अब उन्हें अपने ही देश में अपनी नीतियों को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment