छत्तीसगढ़-कांकेर में ऑटो मैकेनिक की करंट लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

कांकेर।

जिले के चारामा नगर में स्थित एक ऑटो सेंटर में काम कर रहे एक ऑटो मैकेनिक की करंट लगने से मौत हो गई. यह घटना उस समय घटी जब ऑटो मैकेनिक अपने दुकान पर अकेले काम कर रहा था. यह घटना चारामा थाना क्षेत्र की है.
घटना की जानकारी लगते ही आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए मृतक की पत्नी और पुलिस को सूचना दी.

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों की सैलरी पर खतरा! 30 सितंबर से पहले कराएं e-KYC, वरना रुक सकती है तनख्वाह

सूचना मिलने के बाद उसे तुरंत नगर के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश का रही है कि आखिर मैकेनिक करंट के संपर्क में कैसे आया.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment