छत्तीसगढ़-बिलासपुर में निर्माणाधीन भवन की छत गिरी, महिला समेत कई मजदूर दबे

बिलासपुर।

सिरगिट्टी क्षेत्र में ढलाई के समय छत गिर गई। जिससे मलबे में महिला सहित कुछ मजदूर दब गये। हादसे में इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मलबा हटाकर मजदूरों को अस्पताल मे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
दरअसल, सिरगिट्टी थाना प्रभारी ने बताया कि सेक्टर ए में एक फैक्टरी का भवन बन रहा है।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-जशपुर के क्राइम किलर IPS शशिमोहन सिंह का SSP प्रमोशन, सीएम साय ने स्टार-रिबन लगाकर दी बधाई

सोमवार की शाम पहले तल की छत पर ढलाई चल रही थी। इसी दौरान करीबन शाम के समय छत भसक कर नीचे गिर गई। जिसमें नीचे में काम कर रहे मजदूर राजकुमारी, मोनू ध्रुव,अशोक साहू, दुर्गेश साहू मलबे में दब गए। मजदूरों के दबने से इलाके में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। लोगों की मदद से पुलिस ने मलबा हटाकर नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकाला। उसके बाद चारों को तोरवा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल, उनकी स्थिती समान्य बताई जा रहा है। सिरगिट्टी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment