अयोध्या में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता युवती का शव सूखे नाले में मिला

अयोध्या
अयोध्या में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता युवती का शव सूखे नाले में मिला। शव नग्न अवस्था में था। परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है, लेकिन इसकी पुष्टि के लिए पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने की प्रतीक्षा है। युवती का शव लावारिस अवस्था में मिला था, जिसकी कुछ देरबाद पहचान हो सकी। मृतका की आयु करीब 21 वर्ष बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें :  मिशन शक्ति- 5.0: खतरनाक स्थिति में चुप न रहें, उठाएँ सुरक्षा के ठोस कदम

युवती गुरुवार की रात घर से बाहर निकली थी, तभी से वह लापता थी। बहन ने अपहरण की आशंका व्यक्त करते हुए शुक्रवार को कोतवाली अयोध्या में मुकदमा पंजीकृत कराया था। पुलिस एवं स्वजन उसकी तलाश कर रहे थे कि इसी बीच शनिवार सुबह गांव के बाहर सूखे नाले में युवती का नग्न अवस्था में शव मिला। हाथ बंधे हुए थे।

ये भी पढ़ें :  सीएम योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह- 2026 के लिए तय किया गया ‘जीरो फेटेलिटी’ का लक्ष्य

शव के चेहरे पर कई चोट के निशान थे
उसके कपड़ों पर रक्त के धब्बे भी पाए गए हैं। शव के चेहरे पर भी गंभीर चोट के निशान मिले हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो शव इतना विभित्स हो चुका था कि देखते नहीं बन रहा था। सूचना पाकर पुलिस एवं फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।

ये भी पढ़ें :  धीरेंद्र शास्त्री की नसीहत: बाबाओं से दूर रहें, केवल सनातन पर रखें आस्था

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment