प्रिया गोल्ड बिस्कुट फैक्ट्री में आग, तीन घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

भिंड

औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में स्थित विक्रम फूड प्राइवेट लिमिटेड की प्रिया गोल्ड बिस्कुट फैक्ट्री में रविवार सात सुबह आग लग गई। आग लगने से फैक्ट्री के कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। फायर बिग्रेड की चार गाड़ियों ने करीब तीन घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग से फैक्ट्री में कितना नुकसान हुआ है, फिल्हाल प्रबंधन की ओर से इसकी जानकारी नहीं आई है। मालनपुर थाना टीआई प्रदीप सोनी के मुताबिक फैक्ट्री में आग कैसे लगी, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है।

ये भी पढ़ें :  अब तक 6 लाख 4 हजार से अधिक बिजली उपभोक्ताओं ने कराई ई-केवायसी

आग लगने के कारण की जांच में जुटे
प्रशासन और फैक्ट्री प्रबंधन कारणों की जांच में जुटे हैं। घटना की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड टीम मौके पर पहुंच गई। घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। आग के कारणों का पता लगाने के लिए फैक्ट्री प्रबंधन और प्रशासनिक अधिकारी जांच कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  उप मुख्यमंत्री शुक्ल बोले— पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से ही विकास मिशन पाते हैं रफ्तार

भारी नुकसान की आशंका
फैक्ट्री में आग लगने के चलते भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग तेजी से फैलने के कारण बिस्कुट निर्माण की कई मशीनें और स्टाक जलकर राख हो सकता था।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए नईदुनिया के साथ।

ये भी पढ़ें :  मध्य प्रदेश में एक अक्टूबर से महंगा होगा टाइगर रिजर्व पर्यटन, दस प्रतिशत बढ़ तक जाएगी एंट्री फीस, विदेशियों को चुकानी होगी दोगुनी राशि

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment