एडीजी जीपी सिंह को डीजी प्रमोट करने की हुई अनुशंसा, जल्द आधिकारिक आदेश होगा जारी

रायपुर

कैट के रास्ते सेवा बहाली के बाद आज जीपी सिंह एडीजी से डीजी भी प्रमोट हो गए. अशोक जुनेजा के रिटायर होते ही डीजीपी के एक रिक्त पद के लिए आज डीपीसी की बैठक हुई. इसमें एडीजी जीपी सिंह को डीजी प्रमोट करने की अनुशंसा की गई. इस संबंध में आधिकारिक आदेश जल्द जारी किया जाएगा.

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर मुस्कूटी से मुख्य मार्ग तक सड़क निर्माण के लिए मिली स्वीकृति

राज्य में डीजी के दो कैडर और दो एक्स कैडर पोस्ट हैं, इनमें अशोक जुनेजा, पवन देव, अरुण देव गौतम और हिमांशु गुप्ता थे. जीपी सिंह की बहाली के बाद इस बात पर संशय की स्थिति बन गई थी कि उन्हें डीजी प्रमोट कैसे किया जाए? तब अशोक जुनेजा के एक्सटेंशन की भी चर्चा चल रही थी.

ये भी पढ़ें :  प्रदेश में बदलेगा मौसम: आज अधिकांश इलाकों में बारिश की संभावना

यदि एक्सटेंशन दिया जाता तब की सूरत में हिमांशु गुप्ता को डिमोट करने के अलावा कोई दूसरा चारा नहीं होता. चूँकि, अशोक जुनेजा रिटायर हो गए, इस लिहाज से डीओपीटी ने रिक्त होने वाली एक कैडर पोस्ट के लिए राज्य शासन को डीपीसी करने के निर्देश दिए थे. आज डीपीसी की बैठक में जीपी सिंह को डीजी प्रमोट करने की अनुशंसा कर दी गई.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment