Breaking
18 Nov 2026, Wed

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेलपान में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की गतिविधियों का किया अवलोकन

 

बेलपान में तेजी से आकार ले रहे ग्रामीण

औद्योगिक पार्क का मुख्यमंत्री ने लिया जायजा

मुख्यमंत्री ने रीपा स्थल पर पीपल के पौधे का भी किया रोपण।

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 18 जनवरी, 2023

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बघेल ने अपने भेंट-मुलाकात अभियान के क्रम में आज विधानसभा क्षेत्र तखतपुर के अंतर्गत बेलपान में तेजी से विकसित किए जा रहे ग्रामीण औद्योगिक पार्क का अवलोकन किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने स्व-सहायता समूह की महिला सदस्यों के आग्रह पर उनके द्वारा निर्मित कोसा जैकेट को पहना और लाभांवित हितग्राहियों से भी बात की। मुख्यमंत्री ने रीपा औद्योगिक पार्क स्थल पर पीपल का पौधरोपण भी किया।

तेजी से विकसित हो रहे रीपा में 8 युवा उद्यमी वेल्डिंग, सिलाई, कूलर मेकिंग, स्लीपर मेकिंग, सीमेंट पोल बनाने, लोहे के उपकरण बनाने के काम करेंगे। यहां भोजनालय और स्टेशनरी मार्ट का व्यवसाय भी होगा इसके लिए 8 व्यक्तिगत हितग्राहियों को 7.50 लाख रुपए का बैंक लोन भी स्वीकृत किया गया है और लगभग 3 लाख रुपए की सब्सिडी दी गई है। बेलपान में 6 महिला स्व-सहायता समूह द्वारा मसाला, वर्मी खाद, गोबर बिक्री, मशरूम उत्पादन एवं प्रोसेसिंग फ्लाई ऐश ब्रिक्स और सब्जी, बड़ी का काम भी किया जाएगा।रीपा के स्थापित होने से ग्रामीण उद्यमियों को और स्व-सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

ये भी पढ़ें :  उत्तम तिवारी द्वारा निर्देशित छत्तीसगढी फिल्म "गांव के जीरो शहर मा हीरो" युवाओं के लिए प्रेरणादायी साबित होगी : मनोज राजपूत

बेलपान में स्थापित हो रहे रीपा में 31.50 लाख रुपए की लागत से फ्लाई ऐश से ईंट बनाने का यूनिट शुरू होगा। यहां अत्याधुनिक मशीनों द्वारा फ्लाई ऐश ईट बनाई जाएंगी। जिनका उपयोग अधोसंरचना निर्माण और सरकारी तथा निजी क्षेत्रों के निर्माण कार्यों में किया जाएगा। इसके लिए यहां शेड, स्टोर और वर्किंग क्षेत्र के लिए आधा एकड़ भूमि विकसित की गई है। ईंट बनाने के लिए फ्लाई ऐश सीपत के बिजली घर से लिया जाएगा। रीपा में मसाला उद्योग से 9 महिला सदस्यों के स्व-सहायता समूह लाभान्वित होंगे। इसे 19 लाख रुपए की लागत से बनाया जा रहा है। यहां हल्दी पाउडर, मिर्ची पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, अमचूर, मीट एवं चिकन मसाला सहित मिक्स मसाला और सब्जी मसाला बनाया जाएगा। मसाला यूनिट में बने उत्पादों को क्षेत्रीय बाजारों के साथ-साथ मॉल, सी मार्ट और शासकीय संस्थाओं में भी भेजा जाएगा। रीपा के मशरूम यूनिट में लगभग 17 लाख रुपए की लागत से आयसटर मशरूम यूनिट तैयार की जाएगी। इस यूनिट से कम कृषि भूमि वाले या भूमिहीन किसानों को मशरूम की खेती कर अधिक लाभ कमाने की ट्रेनिंग भी दी गई है। इस यूनिट से उत्पादित मशरूम को लोकल बाजार के साथ-साथ सी मार्ट, प्रतिष्ठित होटल और शासकीय स्कूल और छात्रावास में भी उपयोग किया जाएगा। रीपा आद्यौगिक पार्क स्थल पर मुख्यमंत्री के साथ मंत्री जयसिंह अग्रवाल द्वारा जाम एवं संसदीय सचिव व तखतपुर विधायक रश्मि आशीष सिंह द्वारा कदम के पौधे का रोपण किया गया।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *