Breaking
19 Nov 2026, Thu

राजस्थान के इस गांव में ‘शापित’ है वार्ड नंबर 5! 20 साल से कोई नहीं लड़ रहा चुनाव, जानें क्या है रहस्य

जयपुर
राजस्थान में पंचायत चुनाव चल रहे हैं. सरपंच चुनाव में कई गांव से रोचक कहानियां सामने आ रही हैं. इसी बीच, सोशल मीडिया पर एक ऐसे गांव की भी चर्चा हो रही है, जहां एक वार्ड में किसी  ने चुनाव ही नहीं लड़ा. चुनाव ना लड़ने के पीछे की वजह है यहां का इतिहास. दरअसल, कहा जा रहा है कि गांव में इस वार्ड से जो वार्ड पंच बनता है तो उसकी व्यक्तिगत जिंदगी में कुछ परेशानी आ जाती है. इसके बाद यहां कोई चुनाव लड़ने की कोशिश ही नहीं कर रहा. यहां तक कि कुछ वार्ड पंच की मौत भी हो गई, जिसकी वजह से इस बार किसी ने चुनाव नहीं लड़ा.

ये भी पढ़ें :  जया बच्चन और पैपराजी का रिश्ता क्यों रहता है तनावपूर्ण?

ये बात है राजस्थान के डीडवाना के खुनखुना गांव की. कहा जाता है कि यहां के वार्ड नंबर 5 में वार्ड पंच की सीट पर कोई अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाता है. एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 20 वर्षों में इस वार्ड से निर्वाचित हुए चार वार्ड पंचों के घर में असमय मौत हो चुकी है. वहीं पांचवें निर्वाचित वार्ड पंच के वैवाहिक जीवन में कुछ अच्छा नहीं चला, जिसके बाद से लोग वार्ड पंच के लिए चुनाव नहीं लड़ रहे.

पिछले दो दशकों में इस वार्ड से सफी खान कोटवाल, बिलाल खान गरड़ेजी और रसूल खान कोटवाल सहित पांच प्रतिनिधियों ने अलग-अलग समय पर जिम्मेदारी संभाली. कोई भी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया. वहीं, नवाब खान कोटवाल भी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए और उनके इंतकाल के बाद उपचुनाव में युसुफ खान मरोगी वार्ड पंच बने. फिर उनकी पर्सनल लाइफ ठीक नहीं चली.

ये भी पढ़ें :  ब्यावरा में बनेगी 21 मीटर चौड़ी फोरलेन सड़क, खाटू श्याम मंदिर की राह होगी आसान

जिसने पर्चा भरा, वो भी वापस ले लिया
इस बारे में खुनखुना गांव के सरंपच रहे बाबू खान ने आजतक को बताया कि वार्ड नंबर 5 में पंच की मौत हो गई थी, जिसकी वजह से वहां लोग चुनाव नहीं लड़े. वहीं गांव के एक और निवासी ने बताया कि ऐसा भी कोई शापित जैसा नहीं है, इसे काफी बढ़ाचढ़ाकर बताया जा रहा है. उन्होंने बताया कि पिछली बार महिला सीट थी और उनके ससुर की डेथ हो गई थी. इसे वार्ड पंच की डेथ कहना ठीक नहीं है.

ये भी पढ़ें :  राजस्थान-मुख्यमंत्री भजनलाल ने अटल जन्म शताब्दी दिवस कार्यक्रम में की घोषणा, प्रत्येक ग्राम पंचायत में खुलेंगे अटल ज्ञान केन्द्र

साथ ही उन्होंने बताया कि इस बार एक लड़के ने चुनाव के लिए पर्चा भरा था, लेकिन उसने भी बाद में मना कर दिया. बताया जा रहा है कि उसके घर वालों ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया और फिर वो भी चुनाव में खड़ा नहीं हुआ.

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *