Breaking
19 Nov 2026, Thu

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया गांधी सागर में बुधवार को उपज से उद्यम प्रदर्शनी का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया गांधी सागर में बुधवार को उपज से उद्यम प्रदर्शनी का शुभारंभ

प्रदर्शनी में दिखी कृषि क्षेत्र में किसानों द्वारा किए गए नवाचारों की झलक
किसानों के नवाचारों को किया जाएगा प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ यादव

मंदसौर 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गांधी सागर में उपज से उद्यम प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उपज से उद्यम प्रदर्शनी में धनिया, मूंगफली, लहसुन, संतरा, पान क्लस्टर पर केंद्रित स्टाल लगाए गए हैं। इसके साथ ही औषधि और दुग्ध उत्पादन पर भी स्टॉल हैं। नशा मुक्त मंदसौर के अंतर्गत किए जा रहे प्रयासों और राज्य आजीविका मिशन के अंतर्गत जिले में हो रही गतिविधियों पर विशेष स्टॉल लगाया गया है। सूक्ष्म दाब सिंचाई योजना से कृषि क्षेत्र में हुए लाभ को भी प्रदर्शनी में दर्शाया गया है।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने की सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने उद्यमी और कृषकों से किया संवाद

प्रदर्शनी में जिले के किसानों द्वारा कृषि के क्षेत्र में किया जा रहे हैं नवाचारों, नई कृषि तकनीक और खाद्यान्न , फलोद्यान व मसाला उत्पाद प्रदर्शित किए गए है। प्रदर्शनी में जिले के उद्यमियों, महिला स्व सहायता समूहों, स्वरोजगार के लिए युवाओं द्वारा किए जा रहे प्रयासों को प्रदर्शित किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने प्रदर्शनी अवलोकन के दौरान कृषकों तथा उद्यमियों से संवाद किया। उन्होंने उनके उत्पादों की निर्माण लागत तथा मार्केट लिंक आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बातचीत में शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रतिभागियों को प्रेरित भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के प्रमुख तीर्थ स्थल तथा प्रमुख पर्यटन केंद्रो पर ऐसे उत्पादों के प्रदर्शन तथा बिक्री की व्यवस्था की जाएगी।  

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *