Breaking
18 Nov 2026, Wed

’योगी की पाती’ बनी सत्ता और समाज के बीच विश्वास की डोर, जगतगुरु सतीशाचार्य जी महाराज ने की सीएम की पहल की सराहना

’योगी की पाती’ बनी सत्ता और समाज के बीच विश्वास की डोर, जगतगुरु सतीशाचार्य जी महाराज ने की सीएम की पहल की सराहना

योगी सरकार ने सभी वर्गों से जुड़ने का प्रयास किया: जगतगुरु

सतीशाचार्य जी महाराज बोले- पाती हर नागरिक को आश्वस्त करती है कि सत्ता उन्हें सुन रही है

योगी की पाती के 50 सप्ताह के सफर पर आधारित लखनऊ में लगी है विशेष प्रदर्शनी

लखनऊ, 
जनता से सीधा संवाद, संवेदना और विश्वास का अनूठा माध्यम बनी ‘योगी की पाती’ अपने 50 सप्ताह पूरे कर चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस पहल को समाज के विभिन्न वर्गों से सराहना मिल रही है। जगतगुरु स्वामी सतीशाचार्य जी महाराज ने भी ‘योगी की पाती’ के कई संस्करणों का अध्ययन करने के बाद इस पहल की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि योगी की पाती उत्तर प्रदेश के हर नागरिक को आश्वस्त करती है कि सत्ता उन्हें सुन रही है, उनकी तकलीफों को महसूस कर रही है और उनके सुख-दुख में परिवार के मुखिया की तरह साथ खड़ी है। 

ये भी पढ़ें :  सुनिश्चित होगा हर व्यक्ति की समस्या का समाधान : मुख्यमंत्री

सत्ता और समाज के बीच विश्वास का मजबूत सेतु

जगतगुरु ने ‘योगी की पाती’ को शासन और आमजन के बीच आत्मीय संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सरकार की जिम्मेदारी केवल योजनाएं बनाने और उन्हें लागू करने तक सीमित नहीं होती, बल्कि जनता की भावनाओं, अपेक्षाओं और समस्याओं को समझना भी उतना ही जरूरी है। सीएम योगी की यह पहल इसी भावना को अभिव्यक्त करती है। अलग-अलग विषयों पर लिखी गई पातियों के माध्यम से सरकार ने किसानों, महिलाओं, युवाओं, श्रद्धालुओं और समाज के दूसरे वर्गों से जुड़ने का प्रयास किया है। इससे शासन के मानवीय पक्ष और जनसरोकारों को भी अभिव्यक्ति मिली है।

ये भी पढ़ें :  बड़े औद्योगिक और श्रम सुधारों की ओर बढ़ रहा उत्तर प्रदेश, आसान होगा व्यापार, श्रमिक हित होगा सुरक्षित: मुख्यमंत्री

योगी की पाती के 50 सप्ताह के सफर पर आधारित विशेष प्रदर्शनी

लखनऊ के गोमतीनगर स्थित 1090 चौराहे पर ‘योगी की पाती’ के 50 सप्ताह के सफर पर आधारित विशेष प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें पातियों के प्रमुख संदेशों, विभिन्न विषयों और जनसरोकारों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया जा रहा है। इसके साथ सात दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव भी आयोजित किया जा रहा है। इसमें किसान, खेती और गोवंश संरक्षण, महिला सुरक्षा एवं सम्मान, युवाओं के रोजगार और कौशल, धार्मिक विरासत, एक्सप्रेसवे, मेट्रो, औद्योगिक विकास, कानून-व्यवस्था, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे विषयों को गीत-संगीत व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए दर्शाया जा रहा है। 

ये भी पढ़ें :  सीएम योगी के स्वदेशी अभियान को नई उड़ान दे रहे स्वदेशी मेले

कॉफी टेबल बुक में दर्ज हुआ 50 सप्ताह का सफर

योगी की पाती के 50 सप्ताह पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कॉफी टेबल बुक का विमोचन कर चुके हैं। इस पुस्तक में पातियों के प्रमुख संदेशों, उनके विषयों, जनहित से जुड़े सरोकारों और प्रदेश की बदलती तस्वीर को संकलित किया गया है। यह महज प्रकाशित पत्रों का संग्रह नहीं, बल्कि सरकार और समाज के बीच निरंतर संवाद की यात्रा का दस्तावेज है। इसमें विकास, आस्था, सामाजिक सरोकार, जनकल्याण और प्रदेश की उपलब्धियों से जुड़े विभिन्न पहलुओं को स्थान दिया गया है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *