Breaking
18 Nov 2026, Wed

लखनऊ में नई ई-बसों की एंट्री, एक चार्ज में 200 KM तक दौड़ेंगी बसें

 लखनऊ
राजधानी सहित प्रदेश के दूसरे शहरों में भी इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं। ध्वनि व वायु प्रदूषण रोकने में इन बसों का बड़ा योगदान है। अब तक जो इलेक्ट्रिक बसें संचालित हो रही हैं वह एक बार चार्जिंग के बाद 80 और 120 किलोमीटर तक ही जा पाती हैं।

जाम या डायवर्जन के कारण कभी चक्कर लंबा होने पर चार्जिंग खत्म होने से यात्रियों को संकट का भी सामना करना पड़ता रहा है। सफर को और सुविधाजनक बनाने के लिए सिटी ट्रांसपोर्ट अब एक बार चार्जिंग के बाद 200 किलोमीटर तक चलने वाली बसों को लाने की तैयारी कर रहा है। यह बसें नए साल में मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शाजापुर में हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक रोड शो किया, खुलेगा मेडिकल कॉलेज, मिली सौगात

राजधानी में आवागमन और सुगम करने के लिए 300 इलेक्ट्रिक बसें दौड़ेंगी। सिटी ट्रांसपोर्ट ने नए 14 रूटों पर बसों की संख्या भी तय कर चुका है। असल में, जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण मिशन के तहत लखनऊ को 2009-10 में मिली 250 सीएनजी बसें 15 वर्ष की आयु पूरा करके सड़क से हटाई जा चुकी हैं।

इसके बाद अब सिर्फ 115 इलेक्ट्रिक बसों को चलाया जा रहा। नगरीय परिवहन निदेशालय ने लखनऊ सहित अन्य शहरों को 1225 इलेक्ट्रिक सिटी बसें मुहैया कराने के प्रस्ताव पर कैबिनेट मुहर लगा चुका है।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान में प्री-मानसून की बारिश से मौसम सुहावना, गर्मी से मिली राहत

इनमें से 300 बसें लखनऊ को मिलना है। इनमें नौ मीटर की 100 और 12 मीटर की 200 बसें होंगी। ये बसें एक बार चार्जिंग में पहले से अधिक दूरी तय करेंगी। नगरीय परिवहन प्राधिकरण के संयुक्त सचिव अजीत सिंह ने बताया, नौ मीटर की ई-बसें एक बार चार्ज होने पर 180 किलोमीटर, जबकि 12 मीटर की बसें 200 किलोमीटर तक चलेंगी। सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड ने 14 नए मार्ग चिन्हित कर चुका है। बसें मिलने पर संचालन कराया जाएगा

ये भी पढ़ें :  आगरा-जयपुर हाइवे पर महुअर पुल के पास घने कोहरे के चलते बड़ा हादसा, भिड़े तीन वाहन, एक की मौत, 30 से ज्यादा घायल

नौ मार्गों पर चल रही सिटी बसें
सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड ने शहर के सभी मेट्रो मार्गों से सिटी बसों को हटा लिया है, अब नौ मार्गों पर बसों का संचालन हो रहा। इनमें बालागंज चौराहे से विराजखंड, दुबग्गा से मोहनलालगंज, घंटाघर से नैमिषारण्य, स्कूटर इंडिया से अवध बस स्टेशन, एयरपोर्ट से अवध बस स्टेशन कमता, राजाजीपुरम से बीबीडी, मुंशी पुलिया से इंट्रीग्रल यूनिवर्सिटी आदि मार्ग हैं।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *